Headlines

‘एलियन जैसा है…’, ममदानी के पीछे खड़े शख्स के अजीब एक्सप्रेशन देख चौंके लोग, वीडियो वायरल


न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के संबोधन के दौरान लोगों का ध्यान एक इंसान ने खींचा, जो ठीक ममदानी के पीछे खड़ा था. उसने स्पीच के दौरान अपनी आंखें घुमाईं और कई अजीबोगरीब चेहरे बनाए. सोशल मीडिया पर लोग इसे एलियन और रेप्टिलियन के थ्योरी से जोड़कर देख रहे हैं.  मेयर के पीछे खड़े व्यक्ति की पहचान जॉर्डन राइट के रूप में हुई, जो 32 वर्षीय डेमोक्रेट हैं और हार्लेम में न्यूयॉर्क के 70वें ज़िले का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने नेवी ब्लू सूट, हल्के नीले रंग की शर्ट और टाई पहनी हुई थी.

भाषण की एक क्लिप जल्द ही X पर वायरल हो गई, जिसमें दर्शकों का ध्यान मेयर की बातों के बजाय उस व्यक्ति के हाव-भाव पर ज़्यादा था. कुछ लोगों ने उसकी आंखों की हरकतों की तुलना रेप्टिलियन जीवों से की, जिनका जिक्र कुछ कॉन्स्पिरेसी थ्योरी में मिलता है. इन सिद्धांतों के अनुसार, रूप बदलने वाले ऐसे जीव इंसानों के बीच रहते हैं और गुप्त रूप से सरकारों को कंट्रोल करते हैं.

ट्रंप के कार्यक्रम में रेप्टिलियन

व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में ट्रंप के साथ नजर आने के बाद सुसान डेल की तुलना रेप्टिलियन से की गई थी. स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रमुख केली लोफ्लर भी एक गलियारे में चलते हुए अपने वीडियो के वायरल होने के बाद एलियन जैसी तुलनाओं का शिकार हुईं. ये तुलनाएं एक लंबे समय से चली आ रही थ्योरी पर आधारित हैं कि रेप्टिलियन जैसे लोग इंसानों का वेश धारण करके सत्ता के पदों पर काबिज रहते हैं. हालांकि इन दावों के पीछे कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है, फिर भी इन्हें ऑनलाइन खूब पसंद किया जाता है.

जोहरान ममदानी ने क्या बोला?

अमेरिका के न्यू यॉर्क के 112वें मेयर जोहरान ममदानी नेसिटी हॉल में  एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मेरे लिए न्यू यॉर्कवासियों के साथ खड़ा होना एक सम्मान की बात है. यहां रहने वाले लोगों ने शहर के लिए खुद को समर्पित करने के लिए लिए दशकों बिता दिए हैं. इसको लेकर पहले कहा गया था कि ऐसा करना असंभव है. हालांकि, यहां सुरक्षा और न्याय मौजूद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *