Headlines

वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज दोहरा शतक, भारत ने 14.2 ओवर में चेज किए 250; UAE को चटाई धूल


वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेलकर इंडिया-ए को जीत दिलाई. यूएई के खिलाफ मैच में भारत ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड कायम किए. उन्होंने 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया. यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक रहा. उन्होंने 28 गेंद शतक पूरा किया था. यह भी लिस्ट-ए का सबसे तेज शतक था. 

दोहा में खेले गए मैच में UAE ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. लेकिन उनका शतक पूरी तरह से बेकार चला गया. इस पारी में भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज में टीम इंडिया का कमाल 

चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 15 ओवर से पहले ही मैच समाप्त कर दिया. भारत ने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल की. ओपनिंग पर उतरे 15 साल के वैभव ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया. उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. फिर 28 गेंद में शतक और 52 गेंद में दोहरा शतक जड़ा. 

वैभव के साथ ओपनिंग पर आए अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे. वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 68 (21 गेंद) रन की साझेदारी की. तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे प्रभसिमरन सिंह (03) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद रिंकू सिंह और वैभव ने तीसरे विकेट के लिए 137 (43 गेंद) रनों की साझेदारी की. वैभव 204 रन बनाकर आउट हो गए. पांचवें विकेट के लिए रिंकू और कुमार कुशाग्र ने 09 (9 गेंद) रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.

 

यह भी पढ़ें: 28 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज सेंचुरी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *