Headlines

Whale video: समंदर की गहराई में व्हेल ने दिखाई ममता, बेबी फिश को यूं पिलाया दूध, वीडियो देख घूम जाएगा माथा


व्हेल मछली इस दुनिया में पाया जाने वाला सबसे बड़ा और जीवित प्राणी है जिसे बहुत कम लोगों ने आज तक देखा है. इसका वजन लगभग 33-35 हाथियों के बराबर हो सकता है. इतनी विशाल होने के बावजूद व्हेल समुद्र की गहराई में भी अपना ममता दिखाने से पीछे नहीं हटती. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने ये साबित कर दिया कि जानवर खतरनाक हो या सीधा साधा, ममता सभी के अंदर होती है.

व्हेल ने समुद्र की गहराई में दिखाई ममता

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ब्लू व्हेल को समुद्र की गहराई में तैरते हुए देखा जा सकता है. इस व्हेल के साथ उसकी बेबी व्हेल यानी उसका बच्चा भी है जिसे वो फीडिंग कराती दिखाई दे रही है. ये नजारा जितना दुर्लभ है उतना ही हैरान कर देने वाला भी है. ब्लू व्हेल जो धरती पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जानवर है उसका इस तरह से अपने बच्चों के प्रति ममता जाहिर करना लोगों को हैरानी में डाल रहा है.

अपने बच्चे को इस तरह पिलाया दूध

वीडियो में व्हेल अपने बच्चे को दूध पिलाती दिख रही है. दूध पिलाते हुए उसके शरीर से दूध का एक झरना बह रहा है जो सीधे उसके साथ तैर रहे उसके बच्चे के मुंह में गिर रहा है. ये नजारा इतना रौचक है कि देखने वालों के मुंह खुले के खुले रह गए. ब्लू व्हेल दुनिया के हर महासागर में पाई जाती है और रोज कई टन खाना उसे जिंदा रहने के लिए जरूरी होता है. इतनी विशाल होने के बाद भी व्हेल क्रिल नाम की छोटी मछलियों को खाती है.

यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल

यूजर्स की फटी रह गई आंखें

वीडियो को afshineemrani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऊपर वाले ने क्या क्या चीजें बनाई है. एक और यूजर ने लिखा…नेचर से खूबसूरत कुछ नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…व्हेल इस दुनिया में ऊपर वाले का जिंदा करिश्मा है जिसे लोग मानने को तैयार नहीं है. हालांकि कुछ यूजर्स वीडियो को एआई जनरेटेड भी बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *