Headlines

Video: गजब! 52 बर्थ वाले कोच में रेलवे ने अलॉट कर दी 54वीं सीट, यूजर्स हैरान


सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक यात्री को कन्फर्म टिकट मिलने के बाद भी अपनी सीट नहीं मिल रही है. दरअसल, यात्री के टिकट पर A1 कोच में 54 नंबर की बर्थ लिखी थी, जबकि उस कोच में कुल 52 बर्थ ही मौजूद थीं. यह मामला ट्रेन नंबर 15132 का है. यात्री ईशान बाजपेयी ने इस परेशानी का वीडियो X पर शेयर किया और बताया कि रात करीब 10:45 बजे उन्हें अपनी तय सीट नहीं मिली.

उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत भी दर्ज कराई. रेलवे सेवा ने जवाब देते हुए कहा कि मामले को संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया गया है. अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ यात्री को इस परेशानी से निपटने के तरीके बता रहे हैं.

 यूजर्स बोले- आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने रेलवे के टिकट बुकिंग सिस्टम पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि जब किसी यात्री को कन्फर्म टिकट दिया जाता है तो उसकी बर्थ कोच में होनी भी चाहिए. कुछ यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर 52 बर्थ वाले कोच में 54 नंबर की सीट कैसे अलॉट हो गई? वहीं, कुछ लोगों ने इस तरह की गलती को यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बताया. उनका कहना है कि यात्री पहले से टिकट बुक कराते हैं ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो, लेकिन ऐसी स्थिति में कन्फर्म टिकट होने का भी कोई फायदा नहीं रह जाता. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि रेलवे को टिकट जारी करने से पहले सीटों की जानकारी ठीक से जांचनी चाहिए, ताकि यात्रियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें : Viral Video: रील के चक्कर में ऑन कैमरा काटा बहन का गला, वायरल हो रहा वीडियो 

कुछ यूजर्स ने दी यात्री को TTE से बात करने की सलाह

जहां कुछ लोग रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने यात्री को ऐसी स्थिति में TTE से संपर्क करने की सलाह दी. एक यूजर ने कहा कि ऐसी गड़बड़ी होने पर TTE से बात करनी चाहिए, क्योंकि उसके पास कोच और बर्थ से जुड़ी जानकारी होती है. वह यात्री की परेशानी समझकर दूसरी उपलब्ध सीट के बारे में बता सकता है. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसकी 2AC की बुकिंग अपने आप 3AC में बदल गई थी. कुछ लोगों ने अपने साथ हुए ऐसे ही अनुभव भी साझा किए और बताया कि टिकट बुकिंग या सीट अलॉटमेंट में गड़बड़ी होने पर सफर कितना मुश्किल हो जाता है. यूजर्स की प्रतिक्रियाओं के बीच रेलवे ने इस मामले को संबंधित अधिकारी के पास भेजने की बात कही है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: अदालत में दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे, महिलाओं के नोचे बाल; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *