Viral Video: अदालत को न्याय और इंसाफ की जगह माना जाता है. यहां लोग अपनी शिकायतों और विवादों का समाधान पाने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं. लेकिन जब इसी परिसर में कानून की मर्यादा को साइड में रखकर लोग आपस में भिड़ जाएं, तो स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला अदालत परिसर से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मामला इतना बढ़ जाता है कि पुरुषों के साथ महिलाएं भी झगड़े में शामिल हो जाती हैं. महिलाओं के बाल खींचने और एक-दूसरे के साथ हाथापाई देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं.
अदालत परिसर में अचानक बिगड़ा माहौल
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अदालत परिसर का एक हिस्सा दिखाई देता है, जहां कई लोग मौजूद हैं. शुरुआत में कुछ लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति नजर आती है. देखते ही देखते विवाद बढ़ता जाता है और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं. कुछ लोग जमीन पर गिरे व्यक्तियों के साथ मारपीट करते दिखाई देते हैं. वहीं आसपास खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं. वीडियो में महिलाओं के साथ भी मारपीट होती दिखाई देती है. वहीं महिलाओं के बाल खींचने जैसी हरकतें भी नजर आती हैं. कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण दिखाई देता है. अदालत जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
कचहरी परिसर बना अखाड़ा! कचहरी के अंदर जंग जैसे हालात, परिसर में मचा हड़कंप! कचहरी परिसर के अंदर अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कचहरी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह का माहौल देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सबसे बड़ा सवाल: आखिर न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कचहरी परिसर के अंदर ऐसी नौबत क्यों आई? क्या वहां सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? फिलहाल विवाद की वजह, घटना में शामिल लोगों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। UP के जिला महाराजगंज कोर्ट परिसर का मामला।
— कलम की चोट (@kalamkeechot) November 23, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: आंगन के हैंडपंप से पानी की जगह निकली शराब, नजारा देख दंग रह गई पुलिस
दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप
सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, महाराजगंज जिला अदालत परिसर में दो समूहों के बीच यह विवाद हुआ था. इस झड़प के कारण परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अदालत परिसर में वकीलों, गवाहों और आम नागरिकों का लगातार आना-जाना लगा रहता है. ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है. किसी विवाद के दौरान अगर दो पक्ष खुलेआम मारपीट करने लगें, तो वहां मौजूद दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. कुछ यूजर्स महिलाओं के साथ ऐसे व्यवहार को लेकर चिंता कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स अदालत में ऐसी घटना पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों को सजा देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: लग्जरी कारों के दौर में बैलगाड़ी से पहुंची बारात, वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स
