Headlines

AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब


AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है. अख्तरुल ईमान ने बिहार के सहरसा में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था. मुस्लिम महिलाओं पर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद आज (24 नवंबर) महिला आयोग की ओर से उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

सार्वजनिक मंच से अमर्यादित और विवादस्पद बयान देने के संबंध में अख्तरुल ईमान को कारण नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है. महिला आयोग ने अख्तरुल से 7 दिनों के अंदर लिखित में जवाब देने को कहा है.

अख्तरुल ईमान का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल

अख्तरुल ईमान के विवादित बयान देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें वो शादी के बाद होने वाले भोज, दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म, वलीमा में गिफ्ट लेने की परंपरा और शादी में होने वाले फिजूलखर्ची पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ”शादी के बाद बहुओं को सजाकर नुमाइश के लिए बैठाया जाता है, वैसा तो तवायफ भी नहीं करती. हमारे यहां आज टोपियों की तादात बढ़ गई है और बेटियों के सिर से दुपट्टा खिसक गया है.”

बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य ने क्या कहा?

बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य सजल झा ने कहा, ”विधायक अख्तरुल ईमान ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, इससे बड़ा अपमानजनक शब्द किसी महिला के जीवन में नहीं हो सकता है. चाहे वो किसी जाति, किसी धर्म की महिला हो. वो अपने जीवन का निर्णय खुद ही ले सकती है.”

बीजेपी ने मुस्लिम महिलाओं का बताया अपमान

अख्तरुल ईमान के विवादित बयान के बाद इस पर राजनीति भी तेज हो गई. बीजेपी ने इसे मुस्लिम महिलाओं का अपमान बताया है. बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने कहा, ”दुल्हन का सजना संवरना हर पंथ और महजब में जायज है. अब दुल्हन के सजने संवरने की तुलना तवायफों से करके एआईएमआईएम ने मुस्लिम समाज की सभी महिलाओं का अपमान किया है.

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने भी अख्तरुल ईमान के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि अख्तरुल ईमान कभी कभी जोश में बह जाते हैं. इस दौरान उनकी भाषा के साथ सोच भी गड़बड़ हो जाती है.

सिंदूर की लंबाई पर यश माहेश्वरी ने की अभद्र टिप्पणी, बिहार में बढ़ा विवाद, अब मांगी माफी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *