Headlines

‘एक-एक को घुसपैठिए को खोजकर वापस भेजो’, बंगाल पुलिस से बोले CM शुभेंदु अधिकारी


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को बड़ा निर्देश दिया है. उन्होंने बुधवार (25 नवंबर) को कहा कि कूचबिहार जिले में बांग्लादेश से अवैध रूप से आए मुस्लिम घुसपैठियों को वापस भेजा जाए. उन्होंने कहा कि एक-एक की पहले पहचान करो और फिर देश से बाहर निकालो. उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं को घुसपैठिया नहीं माना जाना चाहिए.

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कूच बिहार में ‘रास मेला’ के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी मनीष जोशी से कहा, बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है और उन्हें उसी रास्ते से वापस भेजा जाना चाहिए, जिससे वे भारत में दाखिल हुए थे.

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान करनी होगी और उन्हें एक-एक करके खोजना होगा. इसके बाद बाहर निकालना होगा. लेकिन बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं को घुसपैठिया नहीं माना जाएगा, क्योंकि वे धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए आ रहे हैं. वे जान बचाने के लिए बॉर्डर पार करके आए हैं. वे शरणार्थी हैं. उन्हें आश्रय दिया जाना चाहिए.’

बांग्लादेश बॉर्डर को लेकर क्या बोले सीएम

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल यानी कि बीएसएफ को इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बॉर्डर पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए और बाड़ बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवा दी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बॉर्डर पर बाड़ लगने के बाद तस्करी पर भी पूरी तरह रोक लगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : नए टैरिफ का खतरा: भारत पर ट्रंप प्रशासन ने 25%, चीन के ऊपर 40% चार्ज का किया प्रस्ताव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *