फिल्म ‘रामायण’ की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अब ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
इस मुलाकात के मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के अलावा प्राइम फोकस बिजनेस हेड नीरज शंघाई को एक साथ देखा गया. इस दौरान अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी. साथ ही इतने बड़े लेवल पर भारत के सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक को सिल्वर स्क्रीन पर लाने की इस शानदार उपलब्धि को भी सराहा.
नमित मल्होत्रा के लिए अमित शाह से मुलाकात इस प्रोजेक्ट के सफर का एक और खास पल है. इस प्रोजेक्ट को पर्दे पर लाने के लिए कई सालों की मेहनत और मिलकर किया गया काम है.
बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब गए थे.
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने नेट 982.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 1173.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 582 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1700 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. फिल्म ने 1755.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 564.60 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 299.15 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 118.70 करोड़ काम लिए हैं.
ये भी पढ़ें- ‘कई बड़े लोग मुझे कास्ट नहीं करते’, कॉफी विद करण में अक्षय कुमार का बड़ा बयान
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा है. वहीं नितेश तिवारी फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल जैसे स्टार्स दिखे हैं. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के रोल में हैं. साई पल्लवी फिल्म में मां सीता के किरदार में नजर आई हैं. यश रावण के रोल में हैं.
