Headlines

आज RCB और GT के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-गुजरात की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच है. दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी. फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिछले साल की चैंपियन आरसीबी इस सीजन भी शानदार फॉर्म में है. टीम छह मैचों में चार मुकाबले जीती है. आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर है. गुजरात अब तक छह मैचों में तीन मैच जीती है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. दोनों टीमों के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने तीन मैच जीते तो गुजरात को भी तीन मैचों में जीत मिली. इसमें दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मैचों में चेज करने वाली टीम ही जीती है. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. रन चेज करना यहां आसान माना जाता है. इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी है. मुकाबला 60-40 का है. हालांकि, मैच में जीत की उम्मीद पहले बैटिंग करने वाली टीम की ज्यादा है. यानी आज भी डिफेंड की उम्मीद है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर- आर साई किशोर/मानव सुथार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *