Viralशादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई दिलचस्प वीडियो सामने आने लगते हैं. कहीं दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री लोगों का ध्यान खींचती है, तो कहीं शादी में आए मेहमानों का अंदाज चर्चा का विषय बन जाता है. भारतीय शादियों में खाने-पीने की व्यवस्था भी समारोह का एक खास हिस्सा होती है. मेहमान अक्सर अलग-अलग तरह के पकवानों का स्वाद लेने के लिए उत्साहित रहते हैं.
लेकिन कई बार खाने को लेकर लोगों की ऐसी होड़ देखने को मिलती है कि शादी का माहौल ही बदल जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चाऊमीन के लिए मेहमानों की भीड़ इस कदर उमड़ती है कि वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है.
चाऊमीन देखते ही मेहमानों की उमड़ी भीड़
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शादी समारोह के दौरान खाने का काउंटर दिखाई देता है. यहां कई बड़े बर्तनों में खाना रखा हुआ है और मेहमान अपनी प्लेट लेकर उसके आसपास जमा हो गए हैं. जैसे ही चाऊमीन परोसने की बारी आती है, वहां लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है. हर कोई अपनी प्लेट में खाना लेने की कोशिश करता दिखाई देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आगे बढ़कर प्लेट लगाते हैं, तो कुछ पीछे से ही खाने तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. इस दौरान कई लोगों के हाथ एक साथ सर्विंग की तरफ बढ़ते नजर आते हैं. भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि खाने का काउंटर किसी सामान्य बुफे की बजाय धक्का-मुक्की वाली जगह जैसा दिखाई देने लगता है.
Politicians in India have kept the people of Bihar so deprived that this is how they react when they see food in a wedding…Bihar without any war but it is in a war of hunger, poverty and corruption… https://t.co/mhJCeOxa0P
— Mohammed Futurewala (@MFuturewala) November 26, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन में भभूत लगाए सजाया मंदिर, फिर किया शंखनाद, वीडियो वायरल
खाने के लिए भूल गए लाइन में लगने का तरीका
शादी समारोह में मेहमानों के लिए अलग-अलग व्यंजनों की व्यवस्था की जाती है, ताकि सभी लोग आराम से अपनी पसंद का खाना ले सकें. आमतौर पर बुफे सिस्टम में लोग लाइन बनाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो में नजारा कुछ अलग ही दिखाई देता है. चाऊमीन लेने के लिए कई मेहमान एक साथ आगे बढ़ते नजर आते हैं. किसी को अपनी प्लेट भरने की जल्दी है, तो कोई भीड़ के बीच से आगे निकलने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में खाने के काउंटर के आसपास लोगों की काफी हलचल दिखाई देती है. इस पूरे घटनाक्रम को देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने से ज्यादा जल्दी चाऊमीन लेने की पड़ी है.
सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर यूजर्स ले रहे मजे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग मेहमानों की इस हरकत को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. उनका कहना है कि शादी में चाऊमीन लोगों को इतना पसंद होता है कि लोग बाकी पकवानों को भूल ही जाते हैं. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि खाना कितना भी पसंदीदा क्यों न हो, उसे लेने के लिए इस तरह की धक्का-मुक्की करना ठीक नहीं है. एक यूजर ने मजेदर कमेंट कर कहा कि चाऊमीन का जलवा है यहां.
यह भी पढ़ें: ‘दिलरुबा दिलनशीं’ पर बच्चों संग नाचीं नेपाल की मैम, वीडियो वायरल
