Headlines

UP चुनाव: मिर्जापुर से संजय निषाद का बड़ा ऐलान, मंडल की तीन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव


यूपी चुनाव 2027 को लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मिर्जापुर में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी मिर्जापुर मंडल की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

29 नवंबर 2026 को मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन और पदयात्रा में शामिल हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मिर्जापुर की जनता और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा उन्हें ताकत दी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह ‘म’ से मछली होती है, उसी तरह निषाद पार्टी में पढ़ते हैं कि ‘म’ से मिर्जापुर होता है.

2022 में दो सीटों पर लड़ा था चुनाव- संजय निषाद

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी बनाने का संकल्प प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम से लिया गया था. साल 2017 में निषाद पार्टी का गठन हुआ और मिर्जापुर की जनता ने उन्हें समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मिर्जापुर मंडल की दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी.

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी मिर्जापुर मंडल की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी. डॉ. संजय निषाद ने बताया कि मझवां सीट छोड़ने के पीछे राजनीतिक वजह थी. मझवां के एक जनप्रतिनिधि और उनके परिवार के सदस्य को चुनाव लड़ाने के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी.

उन्होंने कहा कि पार्टी राजनीति में मर्यादा रखती है, लेकिन कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाया. साल 2017 में जब वे किसी दल के साथ नहीं थे, तब मिर्जापुर की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था.

13 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होगी रैली

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 2022 में मझवां समेत 16 सीटों पर उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा था. अगर 2027 में किसी सीट पर समझौता होता है, तो निषाद समाज के लोगों को 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में आयोजित रैली के दौरान अंतिम फैसला सुनाया जाएगा.

उन्होंने साफ कहा कि निषाद पार्टी मिर्जापुर मंडल की किसी भी सीट को छोड़ने के पक्ष में नहीं है. अगर पार्टी को ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो निषाद समाज अपने राजनीतिक भविष्य पर स्वतंत्र रूप से विचार करने के लिए तैयार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने की अपील की.

यूपी चुनाव: आकाश आनंद ने BJP और SP को घेरा, ‘गुमराह करने के लिए पूरी पलटन…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *