राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह सहनी ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है. इन सभी ने पार्टी छोड़ दी है. तीन सांसद (राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल) बीजेपी में शामिल हुए हैं. पार्टी छोड़ने वाले ये सभी राज्यसभा सांसद हैं. शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को हुई इस सियासी उठापटक पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है.
AAP नेता राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने कहा, “वे सभी लोग जो डरे और बिके हैं, वे भाजपा में जा रहे हैं. जो देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे सभी भाजपा में नहीं हैं… अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जब जेल गए थे तब ये (राघव चड्ढा) लंदन में थे.”
यह भी पढ़ें- ‘सम्राट चौधरी के CM बनने से RSS के लोग संतुष्ट नहीं’, तेजस्वी यादव का सदन में बड़ा बयान
#WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमे पूरा विश्वास है कि DMK गठबंधन तमिलनाडु में सरकार बनाएगा। यह हमारा विश्वास है कि बंगाल में ममता बनर्जी जीतेंगी। हम प्रचार में भी जा रहे हैं…”
उन्होंने आगे AAP नेता राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर कहा, “वे सभी लोग जो डरे और… pic.twitter.com/TnqbTBpjib
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा, “हमे पूरा विश्वास है कि DMK गठबंधन तमिलनाडु में सरकार बनाएगा. यह हमारा विश्वास है कि बंगाल में ममता बनर्जी जीतेंगी. हम प्रचार में भी जा रहे हैं…”
AAP के इन सात नेताओं के पार्टी छोड़ने पर बयानबाजी तेज
इन सात नेताओं के पार्टी छोड़ने से ‘आप’ को जहां झटका लगा है वहीं दूसरी ओर बयानबाजी भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता इन सांसदों पर हमलावर हैं. कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल से लिखा है, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.”
बता दें कि राघव चड्ढा ने यह कहा है कि उनके सामने दो ही विकल्प थे, या तो राजनीति छोड़ देना या फिर बीजेपी ज्वाइन करना. अब देखना होगा कि आगे इस सियासी तस्वीर पर और क्या कुछ निकलकर आता है.
यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने की पर्सनल अटैक की बात, आ गया रोहिणी आचार्य का जवाब, ‘ये भूल गए कि…’
