Headlines

Bhooth Bangla BO Day 8: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, 90 करोड़ पार हुई फिल्म


अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले लेगी. आइए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया. 

आठवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. साथ ही 8573 शोज मिले. फिल्म के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं पर फिल्म ने अगर 5.75 करोड़ कमाए हैं तो टोटल कलेक्शन 90.15 करोड़ हो गया है. फिल्म को मॉर्निंग शोज में 5.23 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दोपहर के शोज में 12.38 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. शाम के शोज में 13.46 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

ये भी पढ़ें- साउथ की इन 3 मच-अवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट अटकी, फैंस पूछ रहे- कब खत्म होगा इंतजार?

भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि भूत बंगला ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 19 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन 6.75 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 8 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन 6.15 करोड़ कमाए. सातवें दिन 5.50 करोड़ कमाए.

फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी जब भी साथ आती है बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देती है. इससे पहले वो भूल भुलैया, हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों में साथ दिख चुके हैं. अब भूत बंगला थिएटर में लगी है और खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को वामिका ने अक्षय के लव इंटरेस्ट का रोल प्ले किया है. वहीं मिथिला अक्षय की बहन बनी है. 

फिल्म में अक्षय अपनी बहन की शादी करवाने और उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश में लगे होते हैं. फिल्म में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग ने कमाल कर दिया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *