Headlines

UPSSSC recruitment 2026: UPSSSC ने निकाली ASO और ARO पद पर 900 से ज्यादा वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई


UPSSSC recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक और बड़ा मौका आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक रिसर्च अधिकारी के पदों पर 900 से ज्यादा भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे. इनमें 916 पद सहायक सांख्यिकी अधिकारी के हैं, जबकि 13 पद सहायक रिसर्च अधिकारी के लिए निर्धारित किए गए हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

आवेदन की तारीख और जरूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 तय की गई है. वहीं उम्मीदवार 18 मई 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित फीस के साथ फॉर्म भरना होगा.

कौन कर सकता है इसके लिए आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के व्यक्तियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है. वहीं देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी जरूरी है. इसके अलावा इस भर्ती के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में हिस्सा लिया हो.

ये भी पढ़ें-लद्दाख के लोअर डिग्री वाले कर्मचारियों को मिलेगा करियर प्रमोशन, रद्द हुआ पुराना आदेश

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन शामिल है. पहले सेक्शन में सांख्यिकी और गणित के 65 अंक के प्रश्न होंगे. वहीं कंप्यूटर और आईटी के 15 अंक के प्रश्न होंगे जबकि उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान 20 अंक का होगा.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद लाइव लाइव विज्ञापन सेक्शन में जाकर ASO/ARO भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर, आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-SSC में स्टेनोग्राफर पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *