Headlines

Hardoi News: ‘यू शट अप…’, बाहर से किताब खरीदने पर अभिभावक पर भड़कीं प्रिंसिपल, वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्राइवेट स्कूल का तानाशाही रवैया सामने आया है, जहां बाहर से किताब खरीदने पर प्रिंसिपल ने अभिभावक को जमकर फटकार लगाते हुए धमकाया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल महिला अभिभावक को एक मिनट में 10 बार ‘यू शट अप’ कहती हुई सुनी जा सकती हैं. अब पीड़ित अभिभावक ने डीएम से गुहार लगाते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

हरदोई में एसपी तिराहे के पास फेमस ‘न्यू सन बीम पब्लिक स्कूल’ स्थित है. यहां पर पीड़ित नीलम वर्मा की बच्ची यूकेजी की छात्रा है. नीलम ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया है. नीलम ने बताया, ”प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल से कॉपी-किताब नहीं खरीदने पर बदसलूकी की गई है. उन्होंने इंग्लिश में गाली देते हुए ब्लडी फूल, शट अप और गवार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.” 

AMU से जुड़े अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, 4.80 करोड़ का हेरफेर

स्कूल की प्रिंसिपल ने क्या दी सफाई?

स्कूल की प्रिंसिपल ने इस वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा, ”एक वीडियो वायरल है, जिसमें मेरा बहुत ही खराब रूप देखने को मिल रहा है. लेकिन ये एडिट किया हुआ वीडियो है. 24 तारीख को स्कूल में वैक्सीनेशन का प्रोग्राम था. जिसकी सूचना बच्चों और उनके अभिभावकों को एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल को दे दी गई थी. मेरा सारा ध्यान बच्चों के ऊपर था क्योंकि ये सरकार का कार्यक्रम था. सरकार जो बच्चों का टीकाकरण कराती है, उसी को लेकर ये प्रोग्राम था.” 

प्री प्लानिंग के तहत वीडियो बनाया गया- प्रिंसिपल

उन्होंने आगे कहा, ”प्री प्लानिंग के तहत जो वीडियो में एक पुरूष दिख रहे हैं, इनका बच्चा यहां तीन साल से पढ़ रहा है. ये लगातार मेरे ऊपर दबाव बना रहे थे कि मुझसे फी न ली जाए और इसी तरीके का दबाव बनाकर एडमिशन फी जो सिर्फ 2000 रुपये है, इसमें भी उन्होंने माइनस करावाया था. इसमें उन्होंने आधा पैसा दिया. मंथली फी जो 1300 रुपये हैं वो भी उनको नहीं देना था. वो लगातार मेरे ऊपर दबाव बना रहे थे. मैंने उनको समझाया कि आज स्कूल में वैक्सीनेशन का प्रोग्राम है. बाद में मैं इस विषय पर भी बात करूंगी लेकिन ये मानने को तैयार नहीं थे. उन्होंने सही मौका चुना क्योंकि मुझे बच्चों के बीच में जाना था क्योंकि उनका वैक्सीनेशन प्रोग्राम था. 

काट छांटकर डाला गया वीडियो- प्रिंसिपल

प्रिंसिपल ने ये भी कहा, ”इन्होंने जो वीडियो डाला है वो काट छांटकर डाला है. मैं आपलोगों से आग्रह करती हूं बच्चों का प्रोग्राम है तो मैं बच्चों के बारे में ही सुनूंगी. जो अभिभावक अपने निजी स्वार्थ की वजह से दबाव बनाएंगे तो मैं उस वक्त उनकी बात नहीं सुनूंगी. इनका निजी स्वार्थ पूरा नहीं हुआ. हरदोई में बहुत सारे लोग मुझे जानते हैं. मैं पौध तैयार करती हूं और जी जान से तैयार करती हूं. ये लगातार बाधा बने हुए थे इसलिए मैंने डांटा है. अगर मेरी वजह से किसी का मन दुखी हुआ है तो उसके लिए माफी चाहती हूं.

Baghpat News: बागपत में मामूली विवाद का खूनी अंजाम, किशोर की हत्या, कई घायल, इलाके में तनाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *