Headlines

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव का ऐलान, 3 फेज में होंगे इलेक्शन, जान लें तारीख


हिमाचल पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. हिमाचल की 3754 पंचायतों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 7, 8 और 11 मई तक सुबह 11बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे. 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 14 मई को उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकेंगे. 15 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा. 

हिमाचल निर्वाचन अधिकारी अनिल खाची ने बताया कि पहले चरण का चुनाव 26 मई, दूसरे चरण का 28 मई और तीसरे चरण का चुनाव 30 मई को होगा. प्रधान -उप प्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना उसी दिन मतदान के बाद होगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के वोटों की गिनती 31 मई को 9 बजे से विकास खंड मुख्यालयों में होगी.

Himachal Weather: हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी, बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 50 KMPH रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कुल्लू की 4 पंचायतों के अलावा सभी पर वोटिंग

हिमाचल में 3754 प्रधान और इतने ही उप प्रधान के पद पर चुनाव होगा. 21654 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होगा. 1769 पंचायत समिति और 251 जिला परिषद सदस्यों पदों के लिए चुनाव होगा. कुल मिलाकर 31182 पदों पर चुनाव होने जा रहा है. कुल्लू की चार पंचायतों के अलावा हिमाचल की सभी पंचायतों पर चुनाव होगा.

इन पदों में 2502 पद अनुसूचित जाति, 4607 पद अनुसूचित जाति महिला, 713 अनुसूचित जनजाति के लिए, 1216 पद अनुसूचित जनजाति महिला, 177 अन्य पिछड़ा वर्ग -जबकि 229 अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित है. इन चुनावों में 9604 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 12166 अनारक्षित पद हैं. कुल मिलाकर महिलाओं के लिए हिमाचल पंचायत चुनाव में 15656 पद आरक्षित हैं.

कितने हैं वोटर्स?

हिमाचल में कुल 50 लाख 79 हजार 48 वोटर हैं. जिनमें से 25 लाख 67 हज़ार 770 पुरुष मतदाता, 25 लाख 11 हज़ार 249 महिला मतदाता हैं. पांवटा की भाटावाली पंचायत में सबसे अधिक 4623 मतदाता जबकि पूह की ग्राम पंचायत सुमरा में सबसे कम 178 मतदाता हैं. पंचायत चुनावों के लिए 21,678 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. लाहौल स्पीति के काजा की ग्राम पंचायत लांगना कौमिक में सबसे ऊंचा मतदान केंद्र 4587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं.

वोटिंग के दिन रहेगी छुट्टी

चुनाव के दिन मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा. जिला परिषद के लिए एक लाख के खर्च का निर्धारण किया गया है. जबकि अन्य चुनावों में किसी तरह के खर्च का निर्धारण नहीं है. इसी के साथ हिमाचल में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.

Shimla News: रोहड़ू गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *