Headlines

West Bengal Election: बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- ‘आपमें दम है तो…’


अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि वे बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार हैं, इसलिए अब उन्हें बड़ी-बड़ी बातें छोड़कर सीधी चुनौती स्वीकार करनी चाहिए. डेरेक ओ’ब्रायन ने आगे कहा कि अगर 4 मई को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

TMC के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सवालिया अंदाज में कहा, “क्या आपमें इतना दम है?” इस बयान के जरिए तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी माहौल में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है, जिससे राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है.

ये भी पढ़ें: ‘तुरंत हटाया जाए…’ UP के ‘सिंघम’ IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

पश्चिम बंगाल मतदान के दौरान हिंसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के शुरुआती घंटों में बुधवार को राज्य के कई हिस्सों से हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ समेत कई स्थानों से हिंसा और तोड़फोड़ की शिकायतें मिली हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने आरोप लगाया कि नदिया जिले के चापड़ा में बूथ संख्या 53 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट पर ‘‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों’’ ने हमला किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान मुशर्रफ मीर के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजपा प्रत्याशी सैकत सरकार ने कहा कि यह घटना मतदान का अभ्यास (मॉक पोल) शुरू होने के बाद हुई. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल समर्थकों ने भाजपा एजेंट को रोका और उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया.’’ 

ये भी पढ़ें: West Bengal Assembly Election: पिछली बार जिसने CM ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराया, वही अब भवानीपुर में दे रहा उन्हें टक्कर, जानें क्यों खास ये सीट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *