Headlines

IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपडेट


रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वापसी नहीं की है. यह IPL 2026 में लगातार चौथा मैच है, जब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित के बिना मैदान में उतर रही है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताजा अपडेट देकर बताया कि रोहित अभी 1-2 मैचों से बाहर रह सकते हैं. बता दें कि रोहित को आखिरी बार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलते देखा गया था. उन्हें बैटिंग करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी.

रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? हार्दिक ने दिया अपडेट

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. टॉस के समय हार्दिक पांड्या ने अपडेट देकर बताया कि रोहित शर्मा को अभी पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है और वे अगले 1-2 मैच और मिस कर सकते हैं. हार्दिक ने अपडेट देकर बताया कि रोहित वापसी का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं.

रोहित शर्मा की वापसी ना होना मुंबई टीम के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. मुंबई अब तक पूरे सीजन में 7 मैच खेलकर केवल दो मैच जीत सकी है. हालात ऐसे हैं कि मुंबई के IPL 2026 से बाहर होने के समीकरण बनने लगे हैं. इस मुश्किल परिस्थिति में टीम को ओपनिंग में रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज की सख्त जरूरत है.

मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दूसरी ओर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर केशव महाराज को उनका रिप्लेसमेंट बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी समेत लिस्ट में चार भारतीय

विल जैक्स की वापसी

विल जैक्स लंबे अरसे बाद मुंबई इंडियंस की टीम में वापस आए हैं. आधा लीग स्टेज समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस ने खूंखार बल्लेबाज विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.  

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

यह भी पढ़ें:

भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *