केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शादी कब करेंगे इसका सबको इंतजार है. कई बार ये सवाल उनसे पूछा भी गया है. उनकी मां भी चाहती हैं कि चिराग शादी कर लें. इन सबके बीच जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने चिराग पासवान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने चिराग का कनेक्शन बॉलीवुड की अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौते से जोड़ा है.
तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में यह कहा है कि चिराग पासवान हिरोइन के चक्कर में पड़े हैं. हालांकि उन्होंने सीधा खुलकर पहले नाम नहीं बताया. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि कौन हिरोइन है? इस पर कहा कि सबको पता है बंगाल में प्रचार में कौन हिरोइन घूम रही है. इतना कहने के बाद उन्होंने कहा, “कौन हिरोइन है, कंगना रनौत है…”
‘अक्सर तो वो उन्हीं के साथ…’
तेज प्रताप यादव से कहा गया कि चिराग पासवान ने तो साफ कहा है कि अगर उनका संबंध कंगना रनौत से होता तो दोनों के आज बच्चे हो गए रहते. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “अब क्या संबंध है नहीं है हम नहीं जानते हैं… अक्सर तो वो उन्हीं के साथ दिखते हैं.”
कंगना रनौत संबंधों को कर चुकी हैं खारिज
तेज प्रताप यादव ने भले इस तरह का बयान दिया है लेकिन कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने चिराग के साथ संबंधों को खारिज किया था. उन्होंने चिराग को सिर्फ दोस्त बताया था. कहा था वे दोनों एक-दूसरे को जानते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों ने एक फिल्म की थी. इंटरव्यू के दौरान कंगना ने साफ कहा था कि, “अगर रोमांस होना होता तो हो जाता… आज हमारे बच्चे होते.”
बता दें कि कई बार संसद भवन परिसर में बीजेपी सांसद कंगना रनौत और चिराग पासवान साथ देखे गए हैं. उनकी तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. कभी दोनों संसद की सीढ़ियों पर साथ चढ़ते देखे गए हैं तो कभी परिसर में चलते हुए. चिराग पासवान और कंगना रनौत ने 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था.
