Headlines

नैनीताल में बाइक से टकराया तेंदुआ, पहिए में फंसा, हाईवे पर अफरा-तफरी, देखें Video


उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार देर शाम एक रोंगटे खड़े करने वाला हादसा सामने आया है. यहां के भीमताल स्थित के खुटानी इलाके में एक तेंदुआ अचानक सड़क पार करते समय एक बाइक से टकरा गया. तेंदुए की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी और तेंदुआ बाइक की चेन और पहिए के बीच फंस गया. बाइक सवार ने उससे दूर हटकर अपने आपको बचाया.

बीच हाइवे बाइक में फंसे तेंदुए को देख हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयीं. लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. फ़ौरन ही वन विभाग व् स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गयी, जिसके बाद उसे बेहोश कर सुरक्षित निकाला गया. तेंदुए का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल: ममता बनर्जी का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘…हराने के लिए जमकर वोट किया’

ट्रैंकुलाइजर कर निकाला तेंदुआ

तेंदुए के बाइक में फंसे होने की सूचना पर तुंरत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल के साथ पहले भीड़ को नियंत्रित किया. तेंदुआ काफी आक्रामक हो गया था. इसके बाद वन विभाग ने ट्रैंकुलाइजर कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. अब उसे इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा. इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

लोगों से सावधानी की अपील

उधर इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके के निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे रात के समय सतर्क रहें, तेज रफ्तार न चलाएं और तेंदुए जैसी वन्यजीवों की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें. यहां बता दें कि खुटानी क्षेत्र नैनीताल-भीमताल मार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही के लिए जाना जाता है. पिछले कुछ वर्षों में इस रूट पर तेंदुओं के साथ कई छोटी-बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं.

स्थानीय लोगों की मानें तो जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, कई बार इंसान शिकार बन जाते हैं. इस बार बाइक सवार भाग्यशाली था. कभी-कभार चोटिल होने का भी खतरा है. इस इलाके में तेंदुए के साथ ही टाइगर, भालू और अन्य खतरनाक जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे…?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *