Headlines

क्या बिना अप्रेजल हुए ज्यादा आ गई अप्रैल की सैलरी, जानें मार्च के मुकाबले कैसे बढ़ गया पैसा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सैलरी स्लिप देखकर बढ़ी हुई राशि का कारण जानें।

Salary Hike Alert: एक मिडिल क्लास व्यक्ति अपने परिवार और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है. पूरे साल काम करने के बाद नौकरीपेशा लोग अप्रैल महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि इस महीने इंक्रीमेंट और अप्रेजल की उम्मीद रहती है, लेकिन अगर इस बार आपका अप्रेजल नहीं हुआ और फिर भी बैंक अकाउंट में आपकी सैलरी मार्च के मुकाबले ज्यादा आई है तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है. 

यह किसी टेक्निकल गलती के कारण से नहीं, बल्कि टैक्स नियमों और इन्वेस्ट डिक्लेरेशन से जुड़ा बदलाव हो सकता है. अगर बात करें सैलरी की तो इस साल कई कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी में 500 रुपये से 2000 तक का इजाफा देखने को मिल रहा है.

यह भी  पढ़ें – फ्लैट में आग लग गई तो कौन देगा हर्जाना? बीमा कंपनी, RWA या बिल्डिर… अभी जान लें अपना अधिकार

क्यों बढ़ी आपकी सैलरी?

आपकी सैलरी बढ़ने के पीछे 3 बड़े कारण हैं जैसे…

1. नए टैक्ट रिजीम का असर

अगर आपने फाइनेंशिल ईयर 2026-27 के लिए New Tax Regime चुना है तो इसका सीधा असर आपकी टेक होम सैलरी पर पड़ सकता है. सरकार ने टैक्स स्लैब औ स्टैंडर्ड डिडक्शन में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके कारण TDS कटौती कम हो सकती है तो हाथ में आने वाली सैलरी बढ़ जाती है. 

2. निवेश डिक्लेरेशन भरना

अप्रैल नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होती है. इस दौरान कर्मचारी कंपनी के पोर्टल पर अपना निवेश डिक्लेरेशव भरते हैं. इसमें शामिल होते हैं.

  • 80C निवेश
  • HRA
  • इंश्योरेंस
  • अन्य टैक्स सेविंग ऑप्शन

अगर आपने समय पर सही डिक्लेरेशन भर दिया है तो कंपनी उसी हिसाब से टैक्स काटती है. इससे आपकी नेट सैलरी बढ़ सकती है.

3. PF और दूसरी कटौतियों में बदलाव

कई बार क्या होता है सैलरी स्ट्रक्चर या PF कटौती में छोटे बदलाव भी नेट पे को प्रभावित करते हैं.
मान लीजिए अगर आपकी ग्रॉस सैलरी 50 हजार रुपये है और TDS कटौती 500 रुपये कम हुई है तो आपकी इन-हैंड सैलरी उतनी ही बढ़ी हुई दिखेगी.

जानें कैसे करें चेक?

अगर आपको जानना है कि आपकी सैलरी क्यों बढ़ी है तो अपनी मार्च 2026 और अप्रैल 2026 की सैलरी स्लिप की तुलना कर सकते हैं. इससे आपको बढ़ी हुई सैलरी के पीछे का कारण पता चल जाएगा. 

खासतौर पर इन चीजों को देखें जैसे…

  • TDS कटौती
  • PF कटौती
  • टैक्स रिजीम
  • नेट पे

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

अगर आपकी सैलरी में ज्यादा अंतर दिख रहा है तो अपने HR या Payroll टीम से जरूर बात करें. यह सुनिश्चित करें कि आपने सही टैक्स रिजीम चुनी है, ताकि साल के अंत में अचानक ज्यादा टैक्स न देना पड़े.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *