Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सावधानी की जरूरत पर चर्चा भी कर रहे हैं. वीडियो में एक लड़की स्कूटी चलाते हुए तेजी से सड़क पर आती है, लेकिन जैसे ही वह स्पीड ब्रेकर पर पहुंचती है तो अचानक कुछ ऐसा होता है कि हर कोई देखता रह जाता है. इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं, और इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें सड़क सुरक्षा और स्पीड ब्रेकर की बनावट दोनों पर सवाल उठ रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी पर काफी तेज रफ्तार में आ रही होती है. सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को वह समय रहते समझ नहीं पाती और जैसे ही स्कूटी उस पर चढ़ती है. स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाता है, लड़की अचानक हवा में उछल जाती है. कुछ ही सेकंड में वह सड़क किनारे गिर जाती है. इसके बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश करते है. वीडियो यहीं पर समाप्त हो जाता है.
स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए।
भला हो दीदी बच गईं 🙄 pic.twitter.com/EArlcVlP0N
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) May 1, 2026
यह भी पढ़ें – Viral Video : गले में पड़ने वाली थी वरमाला, दुल्हन ने स्टेज से लगाई छलांग और… देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. किसी ने मजाक में लिखा वाह दीदी, क्या स्टंट था. एक यूजर ने कहा धीरे चलाना चाहिए था, यह सब इसी का नतीजा है. कुछ लोगों ने चिंता जताई और लिखा स्पीड ब्रेकर सही तरह से नहीं बना है. एक अन्य कमेंट में कहा गया ये कोई स्पीड ब्रेकर है या उड़ान भरने का रैंप. इसके अलावा कुछ इसे लापरवाही मान रहे हैं तो कुछ सड़क निर्माण की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: ट्रेन में चढ़ते वक्त कैसे काम करते हैं जेबकतरे? वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएं अलर्ट
