Headlines

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल, MVA में जा सकता है अजित पवार गुट, युगेंद्र पवार का बड़ा दावा


महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. बारामती से एनसीपी (एसपी) के नेता युगेंद्र पवार ने ऐसा बयान दिया है, जिससे आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने संकेत दिया कि अजित पवार का गुट भविष्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल हो सकता है.

आईएएनएस रिपोर्ट के अनुसार, युगेंद्र पवार ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले लोग मानते थे कि शिवसेना और कांग्रेस कभी साथ नहीं आ सकते, लेकिन बाद में दोनों ने मिलकर सरकार चलाई. उसी तरह, अगर परिस्थितियां बदलती हैं तो अजित पवार का गुट भी मौजूदा महायुति गठबंधन छोड़कर एमवीए में लौट सकता है या फिर दोबारा एनसीपी (एसपी) में शामिल हो सकता है.

सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं- युगेंद्र पवार

जानकारी के अनुसार, बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. युगेंद्र पवार ने कहा कि सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है और उन्हें भारी मतों से जीत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने दावा किया कि सुनेत्रा पवार रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर सकती हैं. एनसीपी के दोनों गुटों के बीच सुलह की संभावना पर भी उन्होंने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पहले भी पार्टी के कई लोग दोनों गुटों के एक होने के पक्ष में थे और आज भी ऐसी सोच बनी हुई है. अगर इससे जनता का भला होता है और परिवार के बीच टकराव खत्म होता है, तो इस दिशा में कदम उठाया जा सकता है.

ये भी पढ़िए-‘एक-एक हाजी से 4 लाख…’, हज यात्रा के किराए में 10 हजार की वृद्धि होने पर भड़के AIMIM नेता 

इस मामले में शरद पवार और सुप्रिया सुले की होगी अहम भूमिका

साथ ही, 2029 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर युगेंद्र पवार ने कहा कि बारामती से कौन चुनाव लड़ेगा. इसका फैसला जनता और पवार परिवार के वरिष्ठ नेता मिलकर करेंगे. इस मामले में शरद पवार और सुप्रिया सुले की अहम भूमिका होगी. हाल ही में अजित पवार से जुड़ी हेलीकॉप्टर घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने डीजीसीए की रिपोर्ट में कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया और पारदर्शिता की मांग की.

युगेंद्र पवार ने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन परिवार को एकजुट रहना चाहिए. ‘पवार बनाम पवार’ की स्थिति से बचना जरूरी है. उन्होंने किसानों और सूखा प्रभावित इलाकों की समस्याओं पर भी बात की और कहा कि पानी की समस्या को हल करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि शरद पवार के मार्गदर्शन में वे लगातार लोगों के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

ये भी पढ़िए- महाराष्ट्र: मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में घूमना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे 10,000 रुपये



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *