सुनील पांडे निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई. इसका रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट से क्लैश हुआ है. इन दो फिलमों के आगे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही और लवयापा (2025) और लव स्टोरी (2021) जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी मात नहीं दे पाई. जानते हैं ‘एक दिन’ ने अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
‘एक दिन’ ने अपने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की?
बता दें कि साउथ की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी ने ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. वहीं ये आमिर खान के बेटे जुनैद खान की दूसरी हिंदी फिल्म है. हालांकि ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और रिलीज के पहले ही दिन ये बुरी तरह पिट गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकडों के मुताबिक ‘एक दिन’ ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 0.81 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 14% रही है.
‘एक दिन’ जुनैद की ‘लवयापा’ के ओपनिंग डे को भी नहीं दे पाई मात
जुनैद-साई की इस फिल्म की शुरुआत अन्य रोमांटिक फिल्मों की तुलना में कुछ खास नहीं रही. बता दें कि जुनैद की पहली फिल्म ‘लवयापा’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी फिर भी इसने अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. साई की हिट तेलुगु फिल्म ‘लव स्टोरी’ ने अपने पहले दिन 9.05 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘एक दिन’ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ (2025) के आसपास भी नहीं है, जिसने 21.50 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें:-Patriot OTT Release: मोहनलाल-ममूटी की ‘पैट्रियट’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल
एक दिन के बारे में
एक दिन सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म साई की बॉलीवुड में पहली फिल्म है और जुनैद की दूसरी रिलीज है. यह 2016 में आई थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है. शुरुआत में इसे नवंबर 2025 में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसे मई तक टाल दिया गया था.
ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड
