मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस की बैठक के दौरान हल्की नोकझोंक ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि AICC में जितनी पकड़ पटवारी की है, उतनी उनकी खुद की नहीं है. यह टिप्पणी उस समय आई जब अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में संगठन में भागीदारी और चुनावी प्रतिनिधित्व पर चर्चा हो रही थी. दिग्विजय सिंह के इस बयान को पार्टी के भीतर बदलते नेतृत्व संतुलन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
इस पर जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने सादगी भरे अंदाज में कहा कि “मैं तो आपका चेला हूं.” उनके इस जवाब ने माहौल को हल्का कर दिया. दिग्विजय सिंह ने भी तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया”, जिससे बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हंसी का माहौल बन गया.
आपसी तंज पर राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
जानकारी के अनुसार, शाम को जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह के निवास आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस बैठक का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. बैठक में भले ही हंसी मजाक में दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी पर तंज किया हो कि AICC में आपकी पकड़ मेरे से भी ज्यादा है. वेणुगोपाल राव से आप कुछ भी लिखवा सकते हो, जीतू पटवारी ने जब इसको लेकर जवाब दिया कि मैं आप ही का चेला हूं और उसके जवाब में जब दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब गुरु गुड रह गया और चेला शक्कर हो गया.
ये भी पढ़िए- मध्य प्रदेश: इंदौर में बीच सड़क पर युवतियों ने एक युवक को जमकर पीटा, जमकर चले लात-घूंसे
क्या जीतू पटवारी से नाराज चल रहे दिग्विजय सिंह?
इसके बाद जीतू पटवारी भी समझ गए कि कहीं ना कहीं दिग्विजय सिंह उनसे नाराज है और इसी नाराजगी को दूर करने शाम को जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित सरकारी निवास पहुंचे जैसे ही जीतू पहुंचे उन्होंने सबसे पहले दिग्विजय सिंह के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत हुई और उसके बाद जीतू पटवारी उनके बंगले से रवाना हो गए. जीतू पटवारी बखूबी यह बात समझते हैं कि अगर दिग्विजय सिंह उनसे नाराज हैं तो उनके नाराजगी करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके कई फायदे और नुकसान भी है.
ये भी पढ़िए- ‘EVM में कमल के बटन पर काला टेप…’, बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
