Headlines

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने फिर से अभिरा को किया प्रपोज, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन


ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि अभिरा को अरमान एक बार फिर से प्रपोज करता है. लेकिन, लेटेस्ट प्रोमो को लेकर फैंस कई तरह से सवाल भी खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये अरमान बार-बार अभिरा के संग बुरा बर्ताव करता है और फिर माफी मांग लेता है.

इतना ही नहीं फैंस का तो ये भी कहना है कि अभी भी अरमान को अभिरा से प्यार नहीं है, बल्कि इसके पीछे उसका लालच है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखनेको मिला कि अरमान के मन में काफी वक्त से उधल-पुथल चल रहा होता है, जिसके बारे में वो अभिरा को बता देता है.

अभिरा के सामने फीलिंग जाहिर करता है अरमान

अभिरा के मन में भी यही सेम सवाल चल रहा होता है. लेकिन, जब अरमान उससे अपने मन की बात कहता है तो वो शांत खड़ी रहती है. अभिरा का हाथ थामकर अरमान कहता है कि हर बार सोचता हूं कि मैं अभिरा के लायक बनने की कोशिश करूंगा और हर बार फेल हो जाता हूं.

ये भी पढ़ें:-गोल्डन साड़ी में काजल अग्रवाल ने बिखेरा जलवा, ग्रेस और ग्लैमर का दिखा परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अरमान कहता है कि बस यही एक चीज है जिसमें मैंने अपना रिकॉर्ड बना रखा है. अभिरा का सामने रोते हुए अरमान कहता है कि भले ही उसने हर बार उसका दिल तोड़ा हो और कई बार उससे दूर चला गया हो. लेकिन उसने कभी भी उसे प्यार करना नहीं छोड़ा.

वो कहता है कि हमेशा उसने सिर्फ अभिरा से ही प्यार किया है और आज भी उसी से प्यार करता है. अभिरा से अरमान कहता है कि अगर तुम्हें ना कहना है तो कह सकती हो. लेकिन अगर तुम्हें लगे कि तुम हां कह सकती हो तो प्लीज कर दो. अभिरा चुपचाप खड़ी रहती है. ऐसे में शो का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी लीला, वसुंधरा उठाएगी श्रुति का फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *