बारामती उपचुनाव का पहला रुझान सामने आ गया है. पहले रुझान में एनसीपी अजित गुट की प्रत्याशी व डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं. यहां पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार समेत करुणा मुंडे शर्मा और अभिजीत बिचकुले प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं.
बारामती उपचुनाव चुनाव में सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. सोमवार (4 मई) की सुबह 8 बजे से ही इस सीट पर काउंटिंग शुरू हो गई है. प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतगणना कराई जा रही है.
चुनाव के लिए 342 मतदान केंद्र बनाए गए थे. मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही. साथ ही उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है.
इतने प्रतिशत हुआ है मतदान
महाराष्ट्र के बारामती सीट पर मतदान प्रतिशत इस बार अपेक्षाकृत कम रहा और लगभग 58% वोटिंग हुई है, जिसमें करीब 2.23 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतगणना 4 मई को सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. इसके लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती के लिए, 2 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए और 3 टेबल ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के लिए लगाए गए हैं. कुल 25 टेबल पर मतगणना की प्रक्रिया चलेगी.
कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस ले लिया था इस्तीफा
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी. पार्टी ने पहले इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे. यह फैसला ऐसे समय पर आया था, जब नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी और चुनाव को लेकर लगातार सियासी हलचल बनी हुई थी.
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने व्यक्तिगत रूप से सपकाल से यही अपील की थी. गौरतलब है कि कांग्रेस चाहती थी कि अजित पवार के विमान हादसे की जांच के लिए एफआईआर दर्ज हो और गंभीरता से जांच कराई जाए. इसलिए कांग्रेस ने बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन बाद में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला किया.
राहुरी विधानसभा उपचुनाव: आज तय हो जाएगा किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बीजेपी-NCP में कांटे की टक्कर
