Headlines

WhatsApp में आई गड़बड़ को लेकर सिक्योरिटी अलर्ट जारी, तुरंत कर लें ये काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • WhatsApp में दो सुरक्षा खामियों का पता चला था, अब दूर की गईं।
  • एक खामी विंडोज वर्जन को, दूसरी एंड्रॉयड-iOS को प्रभावित करती थी।
  • मेटा ने बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत खामियां पाईं, हमले नहीं हुए।
  • सभी यूजर्स तुरंत WhatsApp अपडेट करें, अनजान अटैचमेंट से बचें।

WhatsApp Security Alert: अगर आप व्हाट्सऐप यूज करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, मेटा ने अपने इस प्लेटफॉर्म को लेकर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. कंपनी के बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत इसमें दो बड़ी खामियों का पता लगाया गया था. अब इन खामियों को दूर कर लिया गया है. फिर भी यूजर्स को ऐप अपडेट करने के लिए कहा गया है. बता दें कि इन दोनों खामियों के जरिए यूजर के डिवाइस को टारगेट किया जा सकता था. आइए जानते हैं कि ये खामियां कितनी खतरनाक थीं और यूजर्स को अब क्या करने की जरूरत है.

WhatsApp में पाई गई थीं ये खामियां

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में पाई गई पहली खामी CVE-2026-23863 से विंडोज सिस्टम पर चलने वाली व्हाट्सऐप को टारगेट किया जा सकता था. इसमें एक अटैचमेंट स्पूफिंग इश्यू पाया गया था, जिससे मलेशियस फाइल किसी नॉर्मल डॉक्यूमेंट के समान लगती, लेकिन इसे ओपन करने पर यह अपना काम कर सकती थी. इससे यूजर मिसलीड होकर किसी हार्मफुल फाइल को ओपन कर सकते थे. दूसरी खामी CVE-2026-23866 थी, जो व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड और iOS वर्जन को इंपैक्ट कर रही थी. इसका फायदा उठाकर अटैकर किसी यूजर के फोन पर एक्सटर्नल सोर्स से कंटेट लोड कर सकते थे. इन दोनों को मध्यम स्तर की खामियां माना गया था और व्हाट्सऐप ने इन्हें दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है.

कंपनी ने कही यह बात

मेटा ने बताया कि इन दोनों खामियों को बग बाउंटी प्रोग्राम के जरिए डिस्कवर किया गया था. इस प्रोग्राम में कंपनी बग ढूंढने पर प्राइज देती है. साथ ही कंपनी ने जानकारी दी कि इन खामियों के जरिए कोई अटैक नहीं किया जा सका था. अब भले ही इन खामियों को दूर कर दिया गया है, लेकिन यह दिखाता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी एकदम हैक प्रूफ नहीं किया जा सकता और इन्हें भी सिक्योरिटी चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है.

यूजर्स को क्या करने की जरूरत?

व्हाट्सऐप यूजर्स को अपनी ऐप अपडेटेड रखने की सलाह दी गई है. यूजर्स प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं. इस तरीके से कंपनी की तरफ से जारी किए गए सिक्योरिटी पैचेज इंस्टॉल हो जाएंगे. इसके अलावा यूजर्स को अनजान लोगों से आई हुई अटैचमेंट ओपन करने से भी बचना चाहिए. इन अटैचमेंट में मालवेयर हो सकता है, जो आपके डिवाइस की एक्सेस गलत हाथों में दे सकता है.

ये भी पढ़ें- 5G से 10 गुना तेज होगी 6G, चीन में ट्रायल के दौरान इंटरनेट स्पीड ने तोड़े रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *