Headlines

Aaj ka Makar Rashifal 29 April 2026: भाग्य देगा साथ, जॉब में मिल सकती है राहत, रिश्तों में रखें


Aaj ka Makar Rashifal 29 April 2026: बुधवार के दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07:52 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. आज पूरे दिन हस्त नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. ग्रहों की स्थिति से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, हर्षण योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं, जिससे दिन को मजबूती मिलेगी.

चन्द्रमा 9वें भाव में स्थित रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. शुभ कार्यों के लिए सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत चौघड़िया और शाम 05:15 से 06:15 बजे तक लाभ चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान महत्वपूर्ण कार्य टालना बेहतर रहेगा. उत्तर दिशा की यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी.

व्यापार और धन (Business & Finance Rashifal):
बिजनेस में आज बड़ा ब्रेकथ्रू मत उम्मीद करो लेकिन यह मत समझो कि दिन खराब है. पेंडिंग काम निपटाने के लिए समय परफेक्ट है और अगर आपने फोकस रखा, तो दोपहर तक काफी काम क्लियर कर सकते हो. कुछ मनपसंद ऑर्डर मिलने के भी संकेत हैं. लेकिन ग्रोथ स्लो रहेगी, इसलिए अधीर होना नुकसान देगा.

Office Astrology: शनि की नजर से नहीं बचेंगे आप, कर्म के अनुसार ऑफिस में मिलेगा प्रमोशन और पैसा

नौकरी और करियर (Job & Career Rashifal):
जॉब में जो अप्स-डाउन चल रहे थे, उनमें अब राहत मिलने की संभावना है. कुछ लोगों को परमानेंट जॉइनिंग या स्थिरता का संकेत मिल सकता है. कोवर्कर्स का सपोर्ट लेने में झिझक मत दिखाओ आज टीमवर्क ही आपको आगे ले जाएगा. सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा, इसे गंवाना मूर्खता होगी.

शिक्षा और छात्र (Education & Student Rashifal):
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सिर्फ पढ़ाई करना काफी नहीं सही तरीके से करना जरूरी है. पढ़ते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखना फायदेमंद रहेगा. स्पोर्ट्स पर्सन और आर्टिस्ट अपने फील्ड में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम पा सकते हैं.

प्रेम और परिवार (Love & Family Rashifal):
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. लाइफ पार्टनर आपके योगदान की सराहना करेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. लेकिन रिश्तों में एक गलती भारी पड़ सकती है ओवरकॉन्फिडेंस या लापरवाही. संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

स्वास्थ्य (Health Rashifal):
स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है कोई बड़ी समस्या के संकेत नहीं हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रूटीन बिगाड़ दें. फिटनेस को बनाए रखना जरूरी है.

भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
अशुभ अंक: 2

आज का उपाय:
आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और अच्छे कार्यों में भाग लें. साथ ही अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का संकल्प लें.

FAQs

  1. क्या आज जॉब में स्थिरता मिलेगी?
    हाँ, अप्स-डाउन कम होंगे और स्थिरता के संकेत मिल सकते हैं.
  2. बिजनेस में क्या फोकस रखें?
    पेंडिंग काम खत्म करें और धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें.
  3. रिश्तों को मजबूत कैसे करें?
    संतुलन बनाए रखें और पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें.

EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *