Headlines

Aaj Ka Panchang 17 April 2026: वैशाख अमावस्या पर अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग, स्नान-दान मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 17 अप्रैल 2026: वैशाख अमावस्या पितरों की तिथि है. पुराणों के अनुसार इस दिन पितर सूक्ष्म रूप में धरती पर आते हैं. इस दिन किया गया तर्पण, दान पितरों की आत्मा को शांति देता है और पूर्वजन परिवारजन को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. वैशाख अमावस्या को सतुवाई अमावस्या भी कहा जाता है.

आज का व्रत

वैशाख अमावस्या पर कई लोग व्रत भी करते हैं. मान्यता है इससे सुहागिन को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है. वैशाख अमावस्या पर जल से भरा घड़ा, सत्तू खासतौर पर दान किया जाता है. 

16 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 16 April 2026)

तिथि

अमावस्या (16 अप्रैल 2026, रात 8.11 – 17 अप्रैल 2026, शाम 5.21)

वार शुक्रवार
नक्षत्र रेवती
योग वैधृति, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
नहीं
चंद्रोस्त
शाम 6.46
चंद्र राशि
मीन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.54 – सुबह 10.44
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.34 – रात 10.57
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.44 – दोपहर 12.21
यमगण्ड काल दोपहर 3.34 – शाम 5.51
गुलिक काल
सुबह 7.31- सुबह 09.07
आडल योग सुबह 5.54 – दोपहर 12.02
पंचक सुबह 5.54 – दोपहर 12.02
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा मीन
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

17 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष (Aries) -आज खुशियों भरा दिन रहेगा, सरकारी कार्यों में लाभ और ऑफिस में सम्मान मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा, स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.
  2. वृष (Taurus – आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा. परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा, आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी.
  3. मिथुन (Gemini) – परिवार के साथ सुखद समय बितेगा, विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें.
  4. कर्क (Cancer) – सभी कार्य सफल होंगे और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है, ऊर्जा बनी रहेगी.
  5. सिंह (Leo) – सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कर्ज से राहत मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी.
  6. कन्या (Virgo) – एकाग्रता से किया गया काम सफलता दिलाएगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. निवेश से पहले सलाह लें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
  7. तुला (Libra) – व्यापार में बड़ा लाभ होगा और योजनाएं सफल रहेंगी. पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
  8. वृश्चिक (Scorpio) – दिन खुशियों से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.
  9. धनु (Sagittarius) – घर खरीदने के लिए दिन शुभ है, करियर में नए अवसर मिलेंगे.परिवार का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
  10. मकर (Capricorn) – बिजनेस में लाभ होगा और नई खुशियां जीवन में आएंगी. रिश्ते मजबूत होंगे और ऊर्जा बनी रहेगी.
  11. कुंभ (Aquarius) – अचानक धन लाभ के योग हैं और नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा.
  12. मीन (Pisces) – दिन अच्छा रहेगा लेकिन पैसों के मामलों में सावधानी रखें. करीबियों की सलाह लाभ देगी और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है.

आज का उपाय 

गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराएंं. चिड़िया को दाना डालें और पानी पिलाएं

आज का लकी कलर 

शुक्रवार के दिन सिल्वर और सफेद रंग शुभ माना जाता है.

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल ? नोट करें तारीख, हनुमान जी की पूजा का खास महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *