Headlines

Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘आखिरी सवाल’, RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक


संजय दत्त पिछले काफी समय से फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज को लेकर चर्चा में थे. फाइनली तमाम विवादों के बाद उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. संजय दत्त की ये फिल्म बाबरी मस्जिद विध्वंस में आरएसएस की भूमिका पर कई सवालों के जवाब देती है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया है. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास शुरुआत नहीं कर पाई. ओपनिंग डे पर ये एक करोड़ तक की कमाई नहीं कर पाई है.

‘आखिरी सवाल’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार देखने के लिए मिल रही है या फिर यूं कहें कि पॉजिटिव रिव्यू के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. सैकनिल्क के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म का बुरा हाल दिखाई दे रहा है. ये पहले दिन खास कमाई नहीं कर पाई है. 

यह भी पढ़ें: ‘अब वो तुम्हारे हैं…’, केनीशा फ्रांसिस ने छोड़ा चेन्नई, रवि मोहन संग अफेयर की खबरों से टूटीं सिंगर

सैकनिल्क के अनुसार, ‘आखिरी सवाल’ ने पहले दिन 40 लाख का बिजनेस किया, जो कि मूवी की स्टार कास्ट और पॉजिटिव रिव्यू के लिहाज से काफी खराब है. संजय दत्त की पॉपुलैरिटी भी इस फिल्म की कमाई में रफ्तार नहीं दे पाई. हालांकि. मूवी में एक्टर की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की तो जमकर तारीफ हुई है.

Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक

‘आखिरी सवाल’ की कहानी

बहरहाल, अगर संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के बारे में बात की जाए तो ये एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा, इतिहास और उन पर उठने वाले सवालों पर आधारित है. फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस और आरएसएस की भूमिका पर उठते सवालों को भी दिखाया गया है. इसमें संजय दत्त ने प्रोफेशर का रोल प्ले किया है, जो उन सवालों के जवाब देते नजर आते हैं. गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई तृषा-सूर्या की ‘करुप्पु, पहले दिन की बंपर कमाई

‘आखिरी सवाल’ की स्टार कास्ट

इसके साथ ही ‘आखिरी सवाल’ का स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त के साथ ही नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा, और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आते हैं. कलाकारों की कमाल की परफॉर्मेंस ने दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *