Headlines

Alpha Box Office Collection Day 8: ‘धमाल 4’ के आते ही ‘अल्फा’ की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन


वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और अब यह दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ रिलीज के 8वें दिन इसे अजय देवगन की मच अवेटेड नई रिलीज धमाल 4 से टक्कर लेनी पड़ी है. इसके चलते ‘अल्फा’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है. जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘अल्फा’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘अल्फा’ वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, लेकिन प्रीमियर के बाद ये लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और उतार-चढ़ाव के साथ इस स्पाई थ्रिलर ने अपना पहला हफ्ता पूरा किया. इसके फर्स्ट वीक का कलेक्शन 47.45 करोड़ रुपये रहा है. वहीं रिलीज के आठवें दिन सिनेमाघरों में नई धमाल 4 के आने के बाद ‘अल्फा’ की कमी में काफी गिरावट देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 1.65 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘अल्फा’  की 8 दिनं की कुल कमाई अब 49.10 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ‘इक्का’ से ‘पति पत्नी और वो दो’ तक इतनी फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन

‘अल्फा’ क्या वसूल पाएगी अपना बजट? 
‘अल्फा’ ने रिलीज के 8 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमाए हैं और इसकी कमाई की रफ्तार लगातार घट रही है. अब इसकी राह में धमाल 4 भी रोड़ा बनकर खड़ी हो गई है. ऐसे में इस फिल्म के लिए अब अपना 100 करोड़ का बजट वसूलना नामुमकिन लग रहा है. ऐसे में इस फिल्म पर अब फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है. 

‘अल्फा’ के बारे में
‘अल्फा’ की कहानी में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इन दोनों के अलावा इस स्पाई थ्रिलर में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं. ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है. 

ये भी पढ़ें:-Friday OTT & Theatre Watch List: ‘धमाल 4’ से ‘इक्का’ तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *