Headlines

Anupama Spoiler: प्रेम और प्रेरणा मिलकर राही को देंगे धोखा, माही लेगी गौतम से तलाक, अनुपमा में होगा बड़ा धमाका


रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में मेकर्स खूब हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट कर रहे हैं.मेकर्स चाहते हैं कि उनका शो टीआरपी में अच्छा परफॉर्म करे और नंबर वन की गद्दी हासिल करे. लेकिन, लाखों ट्विस्ट एंड टर्न के बाद भी अनुपमा का इस बार टीआरपी में बुरा हाल देखने को मिला.

क्योंकि, शो की कहानी सिर्फ अनुपमा और उसकी बेटी राही के ईर्द-गिर्द जो घूमती रहती है.दर्शकों को शो में कुछ नया देखने को नहीं मिला रहा. ऐसे में वो सेम ट्रैक देखकर बोर हो चुके हैं. फिर भी चलिए बताते हैं इन दिनों अनुपमा में क्या ट्विस्ट देखने को मिल रहा है.

राही और प्रेम के रिश्ते में आएगी दरार

शो में इन दिनों देखने को मिल रहा है कि रेस्टोरेंट ना ओपन होने की वजह से प्रेम बिल्कुल पागल हो गया है. उसने पहले तो अनुपमा को जलील किया ही. लेकिन, अब राही को भी वो खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.वहीं, प्रेरणा भी रेस्टोरेंट के बंद होने के बाद से काफी गुस्से में है.

लेकिन, प्रेम को संभालने की कोशिश करती है.प्रेरणा की बातों को सुन प्रेम शांत होता है. शो में जिस तरह का ट्रैक दिखाया जा रहा है, उससे तो यही लग रहा है कि आने वाले वक्त में प्रेम और प्रेरणा के बीच नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत होने वाली है. दूसरी तरफ राही को कुछ समझ नहीं आ रहा है, उसका सबकुछ दांव पर लगा हुआ है.

एक तरफ पति और दूसरी तरफ मां, उसे समझ नहीं आ रहा कि वो किसका साथ दे.वहीं, अनुपमा के पास दिग्विजय की कॉल आती है. वो उससे पूछता है कि क्या आप जोशी बेन नाम से यूट्यूब चैनल चलाया करती थीं. इस पर अनुपमा कहती है कि हां मैं चलाती थी.

दिग्विजय उसे कहता है कि मैं कैफे ओपन कर रहा हूं, आप आकर उसे संभाले. अब अनुपमा एक नए कुकिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने के बारे में सोच रही है.इधर, अनुपमा से माही कहती है कि वो गौतम से तलाक लेना चाहती है.अनुपमा उसको सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें:-पहला गाना गाते वक्त आशा भोंसले के कांप रहे थे हाथ,छोटी उम्र में पिता को खोया,मां के सपोर्ट से दिग्गज बनीं सिंगर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *