Headlines

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, ‘खुशी की बात है, अब…’


बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार (14 अप्रैल) को इस्तीफा दे सकते हैं. इस पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि लोग कुर्सी पर बैठते हैं और वो कुर्सी छोड़कर भाग रहे हैं. नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘नहीं रहेंगे तो खुशी की बात है, अब नीतीश कुमार पार्टी दें.’

नई सरकार के गठन में अगले दो दिन अहम

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है. नई सरकार के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं. हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है. माना जा रहा है कि मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी.

JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका

एनडीए विधायकों को पटना में ही रहने के निर्देश

एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है. विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं.बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे. इनके दिशा-निर्देशन में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी ने मंगलवार को दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है.

मंगलवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक

इसी दिन एनडीए के अन्य दलों LJP (R), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और RLM के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. बैठक के बाद वे लोकभवन जाएंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. जेडीयू नेता और मंत्री जमा खान ने कहा कि मंगलवार और बुधवार (कल, परसों) में सब कुछ हो जाएगा.

पटना में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे

राजधानी पटना की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है. खासकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेता भी पटना पहुंच सकते हैं. वहीं, पटना के जिलाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन भी सोमवार को खुद तैयारियों का जायजा लेने लोक भवन पहुंचे. सूत्रों का दावा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को खुद देखने पहुंचे थे.

Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *