Headlines

Azamgarh News: महंगाई, अपराध और बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध जताया है.

सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई. पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने पर सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए, हालांकि कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक पुतला दहन किया.

यूपी में कैसी है बीजेपी की स्थिति? विधानसभा चुनाव के 9 महीने पहले Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने कर दिया बड़ा दावा

महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग परिवार ज्यादा परेशान

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है. किसानों को डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है. समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि “सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.”

फतेहपुर गैंगरेप के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सपा नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने फतेहपुर में कथित रूप से साधना मौर्य के साथ हुए गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार को घेरा है.

बड़े आंदोलन की चेतावनी

सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन करेंगे.

Kanpur News: फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 सरगना गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटी की मिलीं तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *