Headlines

BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- ‘परवाह नहीं’


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मुख्य चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को विदाई दी. अगरकर का कार्यकाल खत्म हो चुका है. उनकी चुनी हुई भारत की टीमों ने कई खिताब जीते. लेकिन इसके साथ फैंस को उनके काम करने का तरीका कुछ खास नहीं भाया. उनके रहते कई अनुभवी खिलाड़ियों को टीम चयन से नजरअंदाज किया गया. इसी के चलते फैंस ने अगरकर के लिए की गई बीसीसीआई की पोस्ट पर बड़े ही निगेटिव रिएक्शन दिए. फैंस ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें अगरकर का कार्यकाल खत्म होने की कोई परवाह नहीं है. 

बता दें कि अगरकर ने जुलाई 2023 में भारत की सीनियर पुरुष टीम के लिए चीफ सिलेक्टर यानी मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाली थी. 04 अक्टूबर 2026 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. यहां गौर करने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने पद के लिए भारतीय बोर्ड से एक्सटेंशन नहीं मांगा था.

अगरकर के लिए बीसीसीआई का पोस्ट 

बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ बेहद खास पलों वाला रहा- तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल, साथ ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर.”

आगे लिखा गया, “पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर आपकी प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए धन्यवाद, मिस्टर अजीत अगरकर. आगे की यात्रा के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

अगरकर से खफा दिखे फैंस 

एक यूजर ने लिखा, “किसी को परवाह नहीं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सीनियर खिलाड़ियों का करियर बर्बाद किया / टेस्ट क्रिकेट / न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के हाथों बुरी तरह हारे (व्हाइटवॉश) / हमेशा औसत दर्जे के खिलाड़ियों को चुना / वर्ल्ड कप 2027 के सपने को खत्म करने की कोशिश की / WTC फाइनल में जगह गंवा दी. बेहद पक्षपाती चयनकर्ता जो अपनी मनमानी करते हैं.” इसी तरह लोगों ने अगरकर पर तरह-तरह के आरोप लगाए. 

अजीत अगरकर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें अगरकर के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में उन्होंने 58 विकेट लिए. वनडे में अगरकर ने 288 विकेट चटकाए और टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 3 विकेट लिए.

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया साफ, अब टीम इंडिया की सेलेक्शन मीटिंग में मौजूद रहेंगे वीवीएस लक्ष्मण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *