Headlines

BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर


भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले BCCI ने मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया है. यह साझेदारी मार्च 2028 तक चलेगी. बोर्ड ने अपने आधिकारिक एलान में कहा कि मुथूट फिनकॉर्प का खास नीला रंग, भारतीय क्रिकेट की ‘मेन इन ब्लू’ और ‘विमेन इन ब्लू’ टीमों के साथ एक स्वाभाविक विजुअल जुड़ाव भी बनाता है.

बीसीसीआई ने बताया कि इस टाइटल स्पॉन्सरशिप में भारत में खेली जाने वाली सभी इंटरनेशनल सीरीज और टूर्नामेंट के साथ-साथ बोर्ड द्वारा आयोजित सभी घरेलू टूर्नामेंट भी शामिल होंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने इस डील को लेकर कहा, “टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर मुथूट फिनकॉर्प का जुड़ना भारतीय क्रिकेट की ताकत और पहुँच के साथ-साथ देश भर के लोगों के साथ इसके जुड़ाव को भी दिखाता है.”

अध्यक्ष ने आगे कहा, “दोनों ब्रांड्स के बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव भी है. मुथूट फिनकॉर्प का खास नीला रंग भारतीय क्रिकेट की ‘मेन इन ब्लू’ और ‘विमेन इन ब्लू’ टीमों के साथ मिलता है. हमें BCCI परिवार में मुथूट फिनकॉर्प का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है और हम आने वाले सीजन में एक मजबूत साझेदारी बनाने के लिए उत्सुक हैं.”

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, “यह देखना बहुत उत्साहजनक है कि मुथूट फिनकॉर्प का जुड़ाव इतने बड़े प्लैटफ़ॉर्म तक फैल रहा है. टाइटल स्पॉन्सर के रूप में उनके आने से हम बहुत खुश हैं और साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे हम प्लेयर्स को मौके देते रहें और देश भर के फैंस के लिए बेहतरीन क्वालिटी वाला क्रिकेट ला सकें.”

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “इस साझेदारी से मुथूट फिनकॉर्प को अलग-अलग स्टेज पर खिलाड़ियों के सफर का हिस्सा बनने और साथ ही देश भर में क्रिकेट दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलेगा. हम उनका स्वागत करते हैं और एक सफल साझेदारी की उम्मीद करते हैं.”

यह भी पढ़ें- 8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *