Headlines

Bhooth Bangla Box Office: सैटरडे भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’? ‘धुरंधर 2’ का हुआ खेल खराब


Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया गया और इसे दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पांस मिला, जिसका सीधा फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल का बिजनेस किया. इसने पहले दिन हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ को पछाड़ दिया. ऐसे में अब दूसरे दिन की कमाई के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसके बाद इसकी कमाई की रफ्तार को देखते हुए कहा जा रहा है कि ये ‘धुरंधर 2’ की कमाई का रोड़ा बन गई है.

‘भूत बंगला’ की शनिवार की कमाई

‘भूत बंगला’ की दूसरे दिन ऑक्यूपेंसी पहले दिन के मुकाबले कहीं ज्यादा रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले शनिवार को 16.67 करोड़ की कमाई की. जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं, फर्स्ट डे इसकी ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत दर्ज की गई थी. अभी रात के शोज बाकी हैं. शनिवार को इसकी कमाई में कमाल की रफ्तार देखने के लिए मिली है.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला 16.67 करोड़ (रात 11 बजे तक के आंकड़े) 29 प्रतिशत
धुरंधर 2 4.01 करोड़ (रात 11 बजे तक के आंकड़े) 25 प्रतिशत

‘धुरंधर 2’ की कमाई पर लगा ब्रेक

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को 30 दिन पूरे हो चुके हैं और 31वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है लेकिन ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद से इसकी कमाई पर असर पड़ा है. जहां फिल्म हर दिन 5-7 करोड़ का कलेक्शन कर रही थी वहीं, अक्षय की फिल्म की रिलीज के बाद इसकी कमाई 3 करोड़ से कम आंकी जा रही है. लेकिन 31वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी उछाल फिर से दर्ज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 5वें शनिवार को 4.01 करोड़ की कमाई की.

‘भूत बंगला’ की ऑक्यूपेंसी ज्यादा

– इसके साथ ही अगर दोनों फिल्मों की ऑक्यूपेंसी की बात की जाए तो अक्षय कुमार की फिल्म इस मामले में भी आगे है. सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म की ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत दर्ज की गई.

– वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *