Headlines

China Viral Property Deal: 154 रुपये में मिला 2BHK फ्लैट, चीन में हुई डील सोशल मीडिया पर वायरल


घर खरीदना आज भी ज्यादातर लोगों के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है. इसके लिए लोग सालों तक पैसे जोड़ते हैं, बैंक से लोन लेते हैं और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा घर खरीदने में लगा देते हैं. खासकर बड़े शहरों में एक छोटा सा फ्लैट खरीदना भी आसान नहीं है. लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको महज 154 रुपये में दो बेडरूम वाला फ्लैट मिल जाए तो कैसा होगा?

सुनने में भले ही यह किसी मजाक जैसा लगे, लेकिन चीन में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. उसने ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान इतनी कम कीमत में 2BHK फ्लैट अपने नाम कर लिया. इस अनोखे सौदे की चर्चा अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर हो रही है.

ऐसे मिला इतनी कम कीमत में फ्लैट

यह पूरा मामला चीन के मशहूर Double 11 शॉपिंग फेस्टिवल से जुड़ा है. इस दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर और प्रमोशनल डील्स पेश की जाती हैं. इसी कड़ी में Alibaba Auction पर एक दो बेडरूम वाले फ्लैट की नीलामी रखी गई थी. यह फ्लैट चीन के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित Heilongjiang प्रांत में है. करीब 68 वर्गमीटर में फैला यह अपार्टमेंट एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर मौजूद है. इसकी नीलामी की शुरुआती कीमत सिर्फ 1 युआन रखी गई थी. खास बात यह थी कि बोली की अधिकतम सीमा 11 युआन तय की गई थी. यानी जो व्यक्ति सबसे पहले 11 युआन की बोली लगाता, वह इस फ्लैट का मालिक बन सकता था.

1677 लोगों ने लगाई फ्लैट खरीदने के लिए बोली

इस अनोखी नीलामी में लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 1,677 लोगों ने हिस्सा लिया. नीलामी के दौरान कुल 1,001 बोलियां लगाई गईं. आखिरकार पूर्वी चीन के Jiangsu-Zhejiang क्षेत्र के एक खरीदार ने सबसे पहले 11 युआन की अधिकतम बोली लगाकर फ्लैट अपने नाम कर लिया. 5 नवंबर को नीलामी समाप्त हुई और इस तरह खरीदार को करीब 154 रुपये में दो बेडरूम वाला अपार्टमेंट मिल गया. हालांकि, इतनी कम कीमत में फ्लैट मिलने के पीछे एक खास प्रमोशनल प्लान भी था. नीलामी एजेंसी के मुताबिक, प्रॉपर्टी की वास्तविक कीमत और प्रमोशनल कीमत के बीच का अंतर प्लेटफॉर्म की तरफ से सब्सिडी के जरिए पूरा किया गया था.

यह भी पढ़ें: Viral Video: पटाखों से लगी चोट तो बालकनी में छिप गया मासूम, वीडियो देख रो देंगे आप

154 रुपये के अलावा भी देने होंगे पैसे

अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस शख्स को महज 154 रुपये खर्च करके ही फ्लैट मिल गया, तो ऐसा नहीं है. फ्लैट की खरीदारी की रकम और ट्रांजैक्शन फीस चुकाने के बाद भी उसे कुछ जरूरी खर्च करने होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक फ्लैट का मालिकाना हक अपने नाम करवाने के लिए खरीदार को करीब 2,000 युआन यानी लगभग 28 हजार रुपये डीड टैक्स के रूप में देने होंगे. इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े दूसरे खर्च भी हो सकते हैं. स्थानीय प्रॉपर्टी ऐप्स के अनुसार, इस फ्लैट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40,000 युआन है.

छुट्टियां बिताने के लिए खरीदा फ्लैट

इस सौदे की एक और दिलचस्प बात खरीदार का प्लान है. उसने नीलामी के दौरान लाइवस्ट्रीम में बताया कि उसका Heilongjiang जाकर स्थायी रूप से रहने का कोई इरादा नहीं है. वह इस फ्लैट का इस्तेमाल सर्दियों में कभी-कभार छुट्टियां बिताने के लिए करना चाहता है. हालांकि इतनी सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं. कानूनी विशेषज्ञों ने ऐसी नीलामी में सावधानी बरतने की सलाह दी है. प्रॉपर्टी के दस्तावेज, मालिकाना हक, बकाया टैक्स और मेंटेनेंस फीस जैसी चीजों की जांच करना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर के बाहर चप्पल चोरी, फिर जो हुआ देख चकराया लोगों का दिमाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *