Headlines

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -‘हम उनके…’


कॉकरोच जनता पार्टी ने जेपीएससी, जेएसएससी सीजील और अन्य एग्जाम को लेकर कथित गड़बड़ियों के विरोध में झारखंड में छात्रों का समर्थन किया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मैंने झारखंड में जेपीएसएसी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों से बात की है. सीजेपी झारखंड के सभी स्टूडेंट के साथ खड़ा है.

दीपके ने पोस्ट में आगे कहा, ‘उनकी मांगों का समर्थन करता है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि हेमंत सोरेन सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे. साथ ही सरकार से उनसे बातचीत करने और उनकी बातें सुनने का आग्रह किया है.’

छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे, प्रदर्शनकारियों की सरकार से अपील- हमारी बात सुनें

प्रदर्शनकारियों ने ANI न्यूज एजेंसी से कहा है कि झारखंड एक ऐसी जगह है, जहां छात्र शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हैं. आपने देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का तरीका देखा होगा. झारखंड की मिट्टी अलग है. यहां सरकार से बस यही अपील की जा रही है. वह छात्रों की बात सुनें.

यह भी पढ़ेंः इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

बातचीत करना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है: प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने कहा,  ‘बातचीत करना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है. इसलिए हम सरकार से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि वह आगे आए और हमारे साथ चर्चा करें. चाहे वह जेपीएसएसी, जेएसएससी या ब्लैकलिस्टेड कंपनी टीडीएल से जुड़े हों. पिछली सभी एग्जाम को तुरंत रद्द किए जाने चाहिए. इसके अलावा उन अवधियों के दौरान हुई किसी भी गड़बड़ी के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए. पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता होना चाहिए.’

बीजेपी बोली- नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें

बीजेपी के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड सरकार की आलोचना की. मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें. 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 7 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *