Headlines

CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित संसद मार्च के एक दिन बाद मंगलवार को सैकड़ों छात्र और समर्थक फिर जंतर-मंतर पहुंचे. उनका कहना है कि पुलिस के बल प्रयोग की कार्रवाई ने आंदोलन को कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया है तथा वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे. इस बीच दिल्ली के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल हुए विरोध प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मिलने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इस पर अभिजीत दीपके ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भेड़िये से भेड़ की मुलाकात.

अभिजीत दीपके की यह टिप्पणी अब चर्चा का विषय बन गई है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब छात्र और समर्थक लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे हैं. दूसरी ओर, सरकार के मंत्री घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढें: PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका

पेपर लीक के मुद्दे तक सीमित नहीं रहा प्रदर्शन

बता दें कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कई छात्रों ने कहा कि यह आंदोलन अब कथित पेपर लीक के मुद्दे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की व्यापक मुहिम बन गया है. इस दौरान जंतर-मंतर पर ‘‘धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफा दो’’ और ‘‘एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे’’ के नारे लगातार गूंजते रहे. स्नातकोत्तर छात्रा रितिका शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर है. उन्होंने कहा, ‘‘हममें से कई लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों लगाए हैं. हम यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि इसलिए आए हैं क्योंकि छात्रों को पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए.’’ 

ये भी पढें:  राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *