Headlines

CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा – ‘विपक्षी दल में हूं लेकिन…’


तमिलनाडु सीएम विजय की नवजात बच्चों के लिए शुरू की गई ‘थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम’ की बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने तारीफ की. उन्होंने कहा, मुझे इस योजना से खुशी है. मैं भले ही विपक्षी दल की नेता हूं, लेकिन मुझे महिलाओं के साथ रहना होगा. हालांकि, उन्होंने टीवीके सरकार की इस योजना में भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी जताईं.

सौंदर्यराजन ने आगे कहा कि ‘मैं दो बातें साफ कर देना चाहती हूं, पहला यह कि यह योजना सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रही है, जो अच्छी बात है, लेकिन दूसरी बात यह कि यह योजना स्वास्थ्य विभाग के तहत क्यों आ रही है? वे सच छुपा रहे हैं और धोखा दे रहे हैं. इस योजना के टेंडर में वे भ्रष्टाचार को नकार नहीं सकते.’

CM विजय ने शुरू की स्कीम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार (28 सितंबर) को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में ‘थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम’ की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं को एक-ग्राम सोने की अंगूठियां भेंट कीं और उनके परिवारों से मुलाकात की. सीएम विजय ने इस योजना की शुरुआत तीन बच्चों की उंगलियों में अंगूठियां पहनाकर की.

उन्होंने कई बच्चों को अपनी गोद में लिया और उनके माता-पिता से बात की. कुछ माता-पिता ने मुख्यमंत्री से अपने बच्चों का नाम रखने का अपील की.

किसे मिलेगा योजना का फायदा?

सीएम विजय ने तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले हर बच्चे को एक ग्राम सोने की अंगूठी देने की घोषणा चुनाव के दौरान की थी, जिसे अब वह पूरा करने जा रहे हैं. टीवीके सरकार ने कहा है कि यह फायदा 22 जून, 2026 से पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगा. पहले चरण के लिए 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी गई हैं, जिनमें से 6400 अंगूठियां मदुरै जिले के लिए रखी गई हैं.

बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग

राज्य भर के 107 अस्पतालों में अंगूठियों को सुरक्षित रखने और पात्र परिवारों को बांटने की व्यवस्था की गई है. यह योजना चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर को छोड़कर सभी जिलों में शुरू होगी, जहां 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं.

200 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, लोकल करेंसी में लेन-देन, भारत-UAE का मेगा प्लान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *