आईपीएल के अगले सीजन यानी IPL 2027 से पहले भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर चर्चा तेज है. 2024 से वह एमआई के लिए कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि अब तक हार्दिक की कप्तानी फ्रेंचाइजी के लिए सफल साबित नहीं हुई है. ऐसे में उनके टीम का साथ छोड़ने की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. कथित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) उन्हें अपना हिस्सा बनाने के लिए सबसे आगे दिख रही हैं.
दो फ्रेंचाइजी के खबरों में होने से फैंस के अंदर कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है. हार्दिक के चाहने वाले जानना चाह रहे हैं कि वह आखिर किस टीम का हाथ थामेंगे? इस सवाल का बड़ा ही दिलचस्प जवाब सामने आया है. बताते चलें कि इससे पहले आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो चुका है. 27 करोड़ वाले ऋषभ पंत एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली में लौट चुके हैं.
CSK या KKR, किस टीम का हाथ थामेंगे हार्दिक पांड्या?
क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि पांड्या की ट्रेड डील की बात अभी अपने शुरुआती दौर में है. केकेआर को लेकर रिपोर्ट में बताया गया कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपना हिस्सा बनाने के लिए किसी बड़े खिलाड़ी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के शेड्यूल के कारण कैमरून ग्रीन की दिक्कत फंस रही है. अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कोलकाता को कप्तान की तलाश है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी क्या फैसला करती है.
हार्दिक को लेकर क्या है CKS का मूड?
चेन्नई के सीईओ कासी विश्वनाथन ने ट्रेड को लेकर किसी तरह की बात नहीं की. उनका कहना है कि अभी टीम का पूरा फोकस नया हेड कोच तलाशने पर है. कोच तय होने के बाद ही ट्रेड पर ध्यान दिया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की हार्दिक को लेकर क्या फैसला करती है.
हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर
हार्दिक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 162 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 150 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.87 की औसत और 146.28 स्ट्राइक रेट 2955 रन बनाए, जिसमें 10 फिफ्टी शामिल रहीं. इसके अलावा 162 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 82 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/36 का रहा.
यह भी पढ़ें: कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
