Cute Kid Viral Video : आमतौर पर छोटे बच्चे अपनी नाराजगी घर में ही जताते हैं. किसी बात पर रोना, जिद करना या मम्मी-पापा से शिकायत करना उनके लिए आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 3 साल का एक मासूम अपनी शिकायत लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. वजह भी ऐसी थी कि मामला सुनकर पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. बच्चे का आरोप था कि उसकी मां ने उसे ज्यादा चॉकलेट खाने से मना कर दिया और उसकी चॉकलेट भी छीन ली. इसके बाद बच्चा अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंचा और मां के खिलाफ शिकायत करने लगा. बच्चे का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.
चॉकलेट को लेकर मां से नाराज हुआ मासूम
वीडियो के मुताबिक, बच्चा ज्यादा चॉकलेट खाना चाहता था, लेकिन उसकी मां ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. मां ने चॉकलेट अपने पास रख ली. बच्चे को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उसने अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास जाने का फैसला कर लिया. इसके बाद वह अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गया.
पुलिस अधिकारी ने ध्यान से सुनी बच्चे की बात
पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद बच्चा एक महिला पुलिस अधिकारी के सामने अपनी बात बताता दिखाई देता है. वह पुलिस अधिकारी को अपनी शिकायत समझाता है. महिला अधिकारी भी उसकी बात ध्यान से सुनती हैं और बीच-बीच में मुस्कुराती नजर आती हैं.
मिलिए “ज़ेन बीटा” से… उम्र 3 साल👮♀️🍫
ये भाई साहब अपनी मां की शिकायत लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गए।
आरोप क्या था पता है?
“मम्मी ने ज्यादा चॉकलेट खाने से मना किया… और मेरी चॉकलेट छीन ली!”अब पुलिस वाले क्या करते 😂
थानेदारनी जी ने भी ज़ेन बीटा की बात उतनी ही गंभीरता से… pic.twitter.com/qU69nGtyll
— Sachin Verma🐦 (@itSachinverma) August 13, 2026
डायरी में लिखी गई बच्चे की शिकायत
वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी बच्चे की बात सुनने के बाद कागज या डायरी में कुछ लिखती हुई नजर आती हैं. इससे बच्चे को ऐसा महसूस होता है कि उसकी शिकायत सुनी जा रही है. वीडियो के आखिर तक पुलिस अधिकारी बच्चे से बातचीत करती हैं और उसकी बात लिखती दिखाई देती हैं. पूरे वीडियो में बच्चे का कॉन्फिडेंस और पुलिस के सामने अपनी बात रखने का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्चे को मजाकिया अंदाज में जेन बीटा कह रहे हैं. यूजर्स बच्चे की मासूमियत और उसके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि बच्चे ने अपनी समस्या का समाधान निकालने के लिए सीधे पुलिस की मदद लेने का तरीका चुन लिया. वहीं कुछ यूजर्स ने मजेदार अंदाज में पूछा कि अब पुलिस के बाद घर में चॉकलेट को लेकर कोई कारवाई हुई या नहीं.
यह भी पढ़ें – सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
