Headlines

Delhi News: मोती बाग फ्लाईओवर पर CAT एंबुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा


दिल्ली के मोती बाग इलाके में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सफदरजंग अस्पताल की CAT एंबुलेंस में अचानक आग लग गई और उसमें रखा ऑक्सीजन सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया. हादसे में पास खड़ी एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि एक बाइक सवार झुलस गया.

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस समालखा से एक मरीज को छोड़कर वापस सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी. शाम करीब 7:20 बजे जब वह धौला कुआँ-मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो शॉर्ट सर्किट की वजह से कंडक्टर वाली सीट पर आग लग गई. ड्राइवर ने तुरंत एंबुलेंस को सड़क के किनारे रोका, लेकिन आग तेजी से फैल गई और कुछ ही पलों में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.

Delhi News: गर्भवती पत्नी को जलाने के मामले में दोषी पति को बड़ी राहत, HC ने कम की सजा

काफी इलाकों में सुनाई दी धमाके की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के काफी इलाके में सुनाई दी. ब्लास्ट के बाद सिलेंडर एंबुलेंस से दूर जा गिरा. पास खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

मौके पर मौजूद अनिल कुमार ने बताया, शाम का समय था ट्रैफिक बिल्कुल नॉर्मल चल रहा था. ये एंबुलेंस रोड के साइड में खड़ी थी और उसमें हल्की-हल्की आग लग रही थी. उस वक्त ड्राइवर एम्बुलेंस के अंदर बैठा हुआ था. मैं अपनी बाइक पर यहां से गुजर रहा था. आग देखते ही मैंने एम्बुलेंस का दरवाजे पर खटखटाया, तब ड्राइवर बाहर निकला. 

अनिल ने बताया कि उसने फौरन 112 पर कॉल किया और यहां का लोकल बीट ऑफिसर शंभू नाथ भी भागते हुए पहुंच गए थे. आग बहुत तेजी से फैल रही थी. करीब 5 से 7 मिनट बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ. आवाज ऐसी थी जैसे कोई सामान्य ब्लास्ट हो. ब्लास्ट होते ही ऑक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस से दूर जा गिरा.

उच्चस्तरीय जांच शुरू

हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा खुद मौके पर पहुंचे थे और निरीक्षण किया. FSL की टीम भी मौजूद रही. क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य इकट्ठा कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शॉर्ट सर्किट के बाद आग इतनी तेजी से क्यों फैली और सिलेंडर ब्लास्ट क्यों हो गया. 

यहां आपको बता दे कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया था और काफी देर तक सड़क बंद रहने के बाद आवागमन के लिए दोबारा खोल दी गई है. गनीमत की बात ये रही कि जब एंबुलेंस में आग लगी तो वो खाली थी, इसलिए बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया.

दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत! लोकल सफर पर नहीं देना होगा टोल, सरकार का ये है प्लान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *