Strictness in traffic rule: देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ती सड़क घटनाओं के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शिकंजा कसने जा रही है. जहां, अब दिल्ली में नए ट्रैफिक चालान के नियमों को लागू न सिर्फ लागू किया जाएगा, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस को भी पूरी तरह से सस्पेंड किया जाएगा.
45 दिनों के अंदर करना होगा चालान का निपटारा
दरअसल, अब नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान मिलने के बाद 45 दिनों के अंदर ही उसका भुगतान करना होगा. ऐसा नहीं करने पर वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
Delhi News: दिल्ली में कल ट्रैफिक रहेगा बाधित, इन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन, जानें क्या है वजह?
तो वहीं, दूसरी तरफ अगर कोई वाहन चालक चालान को अदालत में चुनौती देना चाहता है, तो उसे सबसे पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी होगी और जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि को भी देना होगा. लेकिन, इस बात पर भी खास ध्यान देना होगा कि, लगातार चालान की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशनको ब्लॉक करना जैसी सेवाएं को फिलहाल, इस नए नियम में पूरी तरह से शामिल किया गया है.
लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब वाहन चालकों के खिलाफ शिंकजा कस रही है, जो ज्यादातर ओवरस्पीडिंग या फिर ट्रैफिक नियमों की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाते हैं. अब ऐसे चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया जाएगा. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस के कई ट्रैफिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल जुर्माना लगाने से ही बदलाव नहीं देखने को मिलता है, बल्कि ऐसे चालकों को सुधार करने के लिए कड़े फैसले लेने बेहद ही जरूरी हो जाता है.
Traffic Challan: आपकी गाड़ी पर कितने चालान कटे हैं, ये नहीं पता तो जानिए कैसे कर सकते हैं चेक?
सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता होना जरूरी
इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल भारी चालान काटने से नहीं होगा, बल्कि इसके लिए अब लोगों को खुद से भी जागरूक होना बेहद ही जरूरी है. एक छोटी से लापरवाही किसी के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकती है, यह कोई नहीं जानता है. लेकिन, सड़कों पर वाहन चलाते समय खुद जागरूक रहना और नियमों का पालन करने से आसपास के वाहन चालकों में भी जागरूकता बड़ सकती है.
