Headlines

DSSSB ने निकाली नई भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड DSSSB ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और फैमिली कोर्ट के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 641 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का मौका है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है और इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.

पदों का विवरण और जरूरी योग्यता

इस भर्ती के तहत जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग तय की गई है. चपरासी, अर्दली, डाक चपरासी और प्रोसेस सर्वर के पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 10वीं पास होना आवश्यक है, जबकि प्रोसेस सर्वर के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.

इसके अलावा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होने के साथ-साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग या शॉर्टहैंड की तय स्पीड होनी जरूरी है.

उम्र सीमा 

आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों जैसे SC, ST और OBC को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये रखा गया है. वहीं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, पद के अनुसार स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक है. अंतिम समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

यह भी पढ़ें: UPSC में 3 बार फेल, 8 साल नौकरी नहीं, फिर मिला 17 लाख का पैकेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *