Headlines

Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई


Eating With Henna Hands: अक्सर सावन के महीना आते ही ज्यादातर महिलाओं के दोनों हाथों में मेहंदी रच ही जाती है. ऐसे में कई बार लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि जहां डॉक्टर खाना खाने से पहले हाथ धोने की सलाह देते हैं, वहीं अगर हाथों में मेहंदी रची हुई हो, तो क्या उस हाथ से खाने बनाने या खाने खाने से शरीर को कुछ नुकसान होता है या नहीं. ऐसे में आपको बता दें कि मेहंदी एक पौधे से बनती है जिसे हिना कहते हैं. असली और शुद्ध मेहंदी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं मानी जाती, क्योंकि यह प्राकृतिक चीजों से बनती है.

लेकिन आजकल बाजारों में मिलने वाली बहुत सारी मेहंदी में केमिकल मिलाए जाते हैं, ताकि रंग जल्दी और गहरा चढ़े. इसे “ब्लैक मेहंदी” कहा जाता है और इसमें एक केमिकल होता है जिसे PPD कहते हैं. यह केमिकल स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है और कुछ लोगों को इससे एलर्जी, जलन या खुजली भी हो सकती है. अगर यही केमिकल वाली मेहंदी हाथ में लगी हो और उसी हाथ से बार-बार खाना खाया जाए, तो पेट में हल्की गड़बड़ी या एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपने कौन सी मेहंदी लगाई है शुद्ध या केमिकल वाली. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

क्या सच में मेहंदी लगे हाथ से खाना खाने से बीमारी होती है

आम तौर पर देखा जाए तो सिर्फ मेहंदी लगे हाथ से खाना खाने से कोई बड़ी या गंभीर बीमारी होने के सबूत नहीं मिलते, अगर मेहंदी शुद्ध और नेचुरल हो. लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है – जब हम त्योहार या शादी में मेहंदी लगाते हैं, तो हाथ पूरी तरह ढके रहते हैं और उंगलियों तक ठीक से धोना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हाथों पर मिट्टी, बैक्टीरिया या जर्म्स रह सकते हैं, जो खाना खाते समय पेट में चले जाते हैं. यही वजह है कि पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसी शिकायत हो सकती है. यह समस्या मेहंदी की वजह से नहीं, बल्कि हाथों की सफाई सही तरीके से न होने की वजह से होती है.

यह भी पढ़ेंः  Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

बचाव के लिए क्या करें

सबसे अच्छा तरीका यही है कि जब भी मेहंदी लगवाएं, कोशिश करें कि नेचुरल और अच्छी क्वालिटी की मेहंदी ही लगवाएं, बाजार की सस्ती केमिकल वाली ब्लैक मेहंदी से बचें. मेहंदी लगाने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी और साबुन से साफ करें, खासकर उंगलियों के बीच का हिस्सा. अगर मेहंदी अभी गीली है या पूरी तरह सूखी नहीं है, तो उस समय खाना खाने से बचना चाहिए. वहीं अगर हाथ में जलन, खुजली या लाल निशान दिखें, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कुल मिलाकर, मेहंदी खुद खतरनाक नहीं होती, लेकिन उसमें मिलने वाले केमिकल और हाथों की सफाई का ध्यान न रखना दिक्कत की असली वजह बन सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ेंः Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *