Headlines

Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?

फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली जैसे देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. इस वजह से एयर कंडीशनर और पंखों की मांग में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. क्योंकि पारंपरिक रूप से लगभग 80% यूरोपीय घरों में एयर कंडीशनर नहीं होते थे इस वजह से कई दुकानों पर इनकी कमी देखी जा रही है.

यूरोप में स्प्लिट एयर कंडीशनर खरीदने और लगवाने का कुल खर्च €1000 से €3000 के बीच होता है. भारतीय मुद्रा में यह रकम ₹90 हजार से ₹2.7 लाख होती है. भारत के उलट यहां इंस्टॉलेशन का खर्च अक्सर इतना ज्यादा होता है कि वह एयर कंडीशनर की कीमत से भी ज्यादा हो सकता है.

जर्मनी, फ्रांस और यूके जैसे देशों में सिर्फ सरकार से सर्टिफाइड F-गैस इंजीनियर ही एयर कंडीशनर लगा सकते हैं. घर के मालिक खुद एयर कंडीशनर नहीं लगा सकते और ना ही आम मैकेनिक को बुला सकते हैं. इस वजह से लेबर चार्ज काफी ज्यादा महंगा हो जाता है.

कई लोग पोर्टेबल एयर कंडीशनर चुन रहे हैं क्योंकि इनके लिए दीवार में ड्रिलिंग या फिर इंस्टॉलेशन के काम की जरूरत नहीं होती. इन यूनिट्स की कीमत आमतौर पर €300 से €700 के बीच होती है. यह इन्हें स्प्लिट एयर कंडीशनर सिस्टम की तुलना में ज्यादा किफायती विकल्प बनाते हैं.

पेरिस और रोम जैसे शहरों में आउटडोर एयर कंडीशनर यूनिट लगाने के लिए अक्सर स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ हाउसिंग एसोसिएशन से भी मंजूरी लेनी पड़ती है.  इसी के साथ किराए के घरों में रहने वाले लोग मकान मालिक की मंजूरी के बिना फिक्स्ड एयर कंडीशनर नहीं लगवा सकते.

इंस्टॉलेशन के बाद भी एयर कंडीशनर चलाना काफी ज्यादा महंगा पड़ता है क्योंकि यूरोप में बिजली की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है.

Published at : 06 Jul 2026 11:39 AM (IST)

जनरल नॉलेज फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *