Headlines

Exclusive- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दावा यूपी में BJP की हैट्रिक तय, बोले- PDA का खेल खत्म, यूपी में चलेगा सिर्फ…


उत्तर प्रदेश की सियासत फिर गरमा रही है. चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन बयान ऐसे आ रहे हैं जैसे मैदान सज चुका हो. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ करते हुए समाजवादी पार्टी और ‘PDA’ राजनीति पर सीधा हमला बोला है. उनके बयान में आत्मविश्वास भी है और विपक्ष के लिए चेतावनी भी. 

एबीजी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में नितिन नबीन ने बीजेपी की राजनीति को ‘विकास मॉडल’ के रूप में पेश किया. उन्होंने कहा कि राज्य की योगी सरकार ने  हर गरीब के घर तक योजना को पहुंचाया है और ये सारी योजनाएं गरीब का चेहरा देखकर उसके जात और धर्म को देखकर काम नहीं किया है, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मॉडल पर हर जन तक पहुंचाया है.

‘हैट्रिक’ के लिए तैयार बीजेपी, बंगाल से यूपी तक ‘कमल’ का दावा
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से जब पूछा गया कि क्या यूपी में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी, तो उनका जवाब साफ था- निश्चित रूप से उसके लिए भी पूरी तैयारी है. यानी संगठन स्तर पर पार्टी पहले से ही चुनावी मोड में आ चुकी है. पश्चिम बंगाल के चुनाव के बीच देश के सबसे बड़े राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव  में पार्टी के संदेश को और स्पष्ट करते हुए नितिन नबीन ने पश्चिम बंगाल का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘गंगा नदी अब बह के निकल रही है… बंगाल से टीएमसी को बंगाल की खाड़ी में समाप्त होते ही निश्चित रहिए उत्तर प्रदेश में भी कमल ही खिलेगा.’

बीजेपी की ताकत गिनाते हुए नितिन नबीन ने कहा, ‘बीजेपी का कार्यकर्ता फुल टाइम पॉलिटिक्स करता है… हम 24X7 काम करते हैं.’ यह बयान बीजेपी के कैडर-आधारित ढांचे और लगातार जमीनी जुड़ाव को रेखांकित करता है.

यह भी पढ़ें:- Explained: ‘पानी, सफाई और बिजली जैसी जरूरतें पूरी करतीं…’, 33% आरक्षण के बीच पंचायत में महिलाओं की कितनी हिस्सेदारी?

अखिलेश यादव और विपक्ष पर तंज
नितिन नबीन ने अखिलेश यादव की रणनीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव में जो कमियां रहीं उस पर हम लोगों ने वर्कआउट भी किया… और अखिलेश जी ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को क्या-क्या दिया है जनता जानती है.’सोशल मीडिया और युवा राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मुद्दों पर हमले करना स्थाई रणनीति नहीं हो सकती.

नितिन नबीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये जो हमेशा बांटो और राज करो की राजनीति लंबे समय तक मुलायम से लेकर लालू तक किए हम वो राजनीति अब खत्म हो गई.’ उनका कहना है कि अब उत्तर प्रदेश ‘विकास’ की राह पर है, जहां हर व्यक्ति की भागीदारी और खुशहाली को प्राथमिकता दी जा रही है. ‘PDA’ के नारे को भी उन्होंने चुनावी जुमला बताते हुए कहा, ‘ये खेल भी उनका एक बार… काठ का हड़िया एक बार चढ़ता है हर दिन नहीं चढ़ता है… इस बार यह खेल अब नहीं चलने वाला है.’

यह भी पढ़ें:- AAP में बड़ी टूट, तीनों राज्यसभा सांसद ज्वाइन करेंगे BJP, राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ विलय

‘टोपी नहीं, ढोंग से दिक्कत’
धार्मिक प्रतीकों को लेकर भी उन्होंने साफ रुख रखा. उन्होंने कहा, ‘टोपी वाले नहीं ढोंग करने वाले पसंद नहीं आते हैं… दिक्कत है जो बरसात के मौसम में टोपी पहनते हैं उनसे दिक्कत है.’  ट्रिपल तलाक के मुद्दे को उठाते हुए नितिन नबीन ने कहा, ‘ट्रिपल तलाक के बाद आप उत्तर प्रदेश में जाकर देखिए माता बहनों ने वोट दिया कि नहीं दिया.’ इससे साफ है कि बीजेपी महिला वोटर्स, खासकर मुस्लिम महिलाओं के समर्थन को अपनी ताकत मान रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *